12GB RAM, 50MP कैमरा और 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6 5G स्मार्टफोन

Vivo कंपनी ने हाल ही में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y6t 5G को चीन मार्केट में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने चीन मार्केट में Y-सीरीज का एक और स्मार्टफोन Vivo Y6 5G को लॉन्च किया है। स्मार्टफोन 7200mAh की पावरफुल बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आया है, चलिए वीवो Y6 5G स्मार्टफोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से जान लेते हैं।

Vivo Y6 5G फोन में मिलते हैं शानदार फीचर्स

Vivo Y6 5Gफीचर्स
स्क्रीन 6.75 इंच, 120Hz
रैम8GB/12GB
स्टोरेज128GB/256GB
ओएसAndroid 16, OriginOS 6
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रेगन 4 Gen 2
प्राइमरी कैमरा50MP
सेल्फी कैमरा8MP
बैटरी7200mAh

डिस्प्ले: वीवो Y6 5G स्मार्टफोन को चीन में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले के साथ उतारा गया है, इसकी डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 नीड्स पिक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, आंखों के बचाव के लिए इसकी स्क्रीन पर आपको TUV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन दिया जाता है।

प्राइमरी कैमरा: अगर इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके बैक पैनल पर 10x डिजिटल जूम और LED फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है।

Vivo Y6 5G
Vivo Y6 5G/Photo Credit: Vivo

सेल्फी कैमरा: वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है।

बैटरी: Vivo Y6 5G हैंडसेट में 7200mAh की Blue Ocean पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, इसके साथ ही आपको इसमें OTG रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल जाता है।

प्रोसेसर: अगर इसके प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 4 Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, फोन Android 16 पर बेस्ट OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

अन्य फीचर्स: वीवो Y6 5G हैंडसेट को धूल मिट्टी और पानी से सुरक्षा के लिए IP68/69 रेटिंग सपोर्ट मिल जाता है, इस फोन में 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi, Bluetooth और OTG जैसे फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं।

Vivo Y6 5G
Vivo Y6 5G/Photo Credit: Vivo

Vivo Y6 5G चाइना कीमत

वेरिएंटचीन कीमतइंडिया कीमत
12GB+256GB2199 CNY₹30,324
12GB+128GB1999 CNY₹27,566
8GB+128GB1799 CNY₹24,808

वीवो Y6 5G स्मार्टफोन को चीन में तीन स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, सबसे बड़ा वेरिएंट 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज जिसकी चीन कीमत 2199 CNY जो (इंडिया के लगभग 30,324 रुपए) होते हैं, 12GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1999 CNY रखी गई है जो (इंडिया में 27,566 रुपए) होते हैं, 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की चीन कीमत 1799 CNY जो (इंडिया में 24,808 रुपए) बनते हैं। चीन में इस 5G स्मार्टफोन को Obsidian Black, Galaxy Silver और Phoenix Gold कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हो।

Also Read:- ₹4100 के डिस्काउंट के साथ पहली सेल के लिए उपलब्ध हुआ 50MP सेल्फी कैमरे वाला OPPO F33 Pro 5G

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *