Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे के साथ इंडिया में हुआ लॉन्च

Motorola कंपनी ने ‘Edge 70’ सीरीज को आगे बढ़ते हुए Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है, इससे पहले ‘Edge 70’ सीरीज में Motorola Edge 70 और Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था, मोटोरोला ऐज 70 प्रो 5G स्मार्टफोन इंडिया का पहला स्मार्टफोन है जो MediaTak Dimensity 8500 Extreme ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है, चलिए इस 5G स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।

Motorola Edge 70 Pro कीमत

वेरिएंटकीमत
8GB+256GB₹38,999
12GB+256GB₹41,999

मोटोरोला ऐज 70 प्रो 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 38,999 रुपए की कीमत के साथ पेश किया गया है, जो 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है, इसके अलावा 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपए रखी गई है।

इस फोन पर पर कंपनी बैंक ऑफर भी दे रही है अगर आप इस 5G स्मार्टफोन को खरीदने टाइम Axis Bank और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 2000 रुपए का डिस्काउंट मिल जाएगा। इस 5G स्मार्टफोन को Pantone Tea, Pantone Titan और Pantone Lity White कलर के साथ खरीदा जा सकता है, मोटरोला एज 70 प्रो 5G स्मार्टफोन की पहली सेल 29 अप्रैल से शुरू होने वाली है।

Motorola Edge 70 Pro
Motorola Edge 70 Pro/Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 70 Pro फीचर्स

डिस्प्ले: Motorola Edge 70 Pro 5G स्मार्टफोन को 5200 nits पिक ब्राइटनेस वाली 6.8 इंच की 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसकी स्क्रीन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और Water Touch दिया गया है, जिससे आप स्मार्टफोन की स्क्रीन को गीले हाथों से भी आसानी से चला सकते हैं। स्क्रीन को डैमेज होने होने से बचने के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटक्शन दिया गया है।

Motorola Edge 70 Pro
Motorola Edge 70 Pro/Photo Credit: Motorola

प्रोसेसर: अगर इसने वाली स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTak Dimensity 8500 Extreme ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, यह इंडिया का पहला स्मार्टफोन है, जिसको इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी इस फोन को एंड्रॉयड 16 के साथ लेकर आई है, इसमें आपको 3 साल की OS अपडेट मिलेगी इसके अलावा इसमें 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी दी जाएगी।

प्राइमरी कैमरा: अगर कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो उसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला Sony LYT710 सेंसर मिल जाता है, इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया जाता है,।

Motorola Edge 70 Pro
Motorola Edge 70 Pro/Photo Credit: Motorola

सेल्फी कैमरा: मोटोरोला ऐज 70 प्रो 5G स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी: बैटरी के तौर पर इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है जो 90W TurboPower पर चार्जिंग के साथ आया है।

अन्य फीचर्स: मोटोरोला कंपनी के इस नए वाले 5G स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से बचने के लिए इसमें IP68 और IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इस 5G स्मार्टफोन में Bluetooth 5.4, hotspot और Wi-Fi 6E के साथ 5G कनेक्टिविटी भी दी गई है।

Also Read:- 10200mAh बाहुबली बैटरी वाला Vivo Y600 Pro 5G स्मार्टफोन 27 अप्रैल को होगा लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *