10200mAh बाहुबली बैटरी वाला Vivo Y600 Pro 5G स्मार्टफोन 27 अप्रैल को होगा लॉन्च

Vivo अपने लाइनअप में एक नया 5G स्मार्टफोन जोड़ने वाली है, जो वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होने वाला है, वीवो ने वीवो Y600 प्रो 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को भी अनाउंस कर दिया है, Vivo Y600 Pro 5G स्मार्टफोन को चीन मार्केट में 27 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा, इस स्मार्टफोन में 10200mAh की बाहुबली बैटरी के साथ आने वाला है, जो वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला पहला स्मार्टफोन होने वाला है।

इसके साथ वीवो कंपनी ने चाइना Officially Website पर वीवो Y600 प्रो 5G स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज लाइव किया गया है, इसके अलावा इस फोन का लाइव स्ट्रीम माइक्रोब्लॉगिंग साइट वेईबो और कंपनी की चाइना ऑफिसियल वेबसाइट पर किया जाएगा। कंपनी इस 5G स्मार्टफोन को पर्पल, वाइट और ब्लू कलर में ला सकती है।

Vivo Y600 Pro 5G
Vivo Y600 Pro 5G/Photo Credit: Vivo

Vivo Y600 Pro 5G फीचर्स

लिक रिपोर्ट के अनुसार वीवो Y600 प्रो 5G स्मार्टफोन में 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले हो सकती है, प्रोसेसर के तौर पर इसमें MediaTak Dimensity 7300e ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया जा सकता है, इसकी स्क्रीन पर इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर होने वाला है।

Vivo Y600 Pro 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है, वीवो का ही है पावरफुल स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है, जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है।

वीवो Y600 प्रो 5G फोन की खास बात यह है कि इसमें 10,200mAh की बाहुबली बैटरी दी जा रही है, यानी कि यह 5G स्मार्टफोन गेमिंग के लिए काफी बेस्ट होने वाला है, लिक रिपोर्ट के अनुसार यह 5G स्मार्टफोन 8GB रैम+128GB स्टोरेज, 8GB रैम+256GB स्टोरेज, 8GB रैम+512GB स्टोरेज, 12GB रैम+256GB स्टोरेज और 12GB रैम+512GB इंटेल स्टोरेज के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

Also Read:- OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेगी 8000mAh बैटरी

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *