Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

पोको कंपनी जल्द ही अपना नया बजट स्मार्टफोन Poco C81 Pro लॉन्च करने वाली है। लेकिन इस स्मार्टफोन के लॉन्च टाइमलाइन से पहले ही इसे Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया था। यह लिस्टिंग Mundo Xiaomi ने स्पॉट की थी। हालांकि थोड़ी देर बाद इस लिस्टिंग को वेबसाइट से हटा दिया गया था। लेकिन इस बीच अपकमिंग पोको स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की हम जानकारी सामने आ चुकी है। तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक Poco C81 Pro स्मार्टफोन में 6.9 इंच की 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली HD+ LCD डिस्पले मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800nits तक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकती है। पोको कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 6000mAh की शक्तिशाली बैटरी मिल सकती है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी।
बात करें अगर अपकमिंग पोको सी81 प्रो स्माटफोन के कैमरा सेटअप की तो लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस शामिल हो सकता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग पोको हैंडसेट के फ्रंट वाली साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की संभावना है।

लिस्टिंग से मिली जानकारी के मुताबिक Poco C81 Pro डिवाइस में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 ऑक्टा को चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है जो HyperOS 3 पर वर्क कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इस पोको हैंडसेट में Mali-G57 GPU मिल सकता है। यह पोको स्मार्टफोन 4GB LPDDR4X रैम और 64GB, 128GB व 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है।
इसके अलावा कनेक्टिविटी के तौर पर पोको के इस अपकमिंग हैंडसेट में GPS, ब्लूटूथ 5.2, NFC, Wi-Fi, 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type C, GLONASS और BeiDou जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Also Read:- लॉन्च डेट कंफर्म, 6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 70 Pro इंडिया में इस दिन लॉन्च होगा