12GB RAM, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ OPPO A6s Pro 5G स्मार्टफोन

OPPO कंपनी ने OPPO A6s Pro 5G स्मार्टफोन को आज चीन मार्केट में लॉन्च किया है, स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 MAX चिपसेट के साथ पेश किया गया है, इसके अलावा इसमें 12GB रैम और 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। चलिए ओप्पो A6s प्रो 5G स्मार्टफोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।

OPPO A6s Pro 5G स्पेसिफिकेशन

OPPO A6s Pro 5Gस्पेसिफिकेशन
स्क्रीन6.57 इंच, 397 PPI
ओएसएंड्रॉयड 16
प्राइमरी कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा16MP
प्रोसेसरMediaTak Dimensity 6360 MAX
बैटरी7000mAh

ओप्पो ए6एस प्रो 5G स्मार्टफोन को 6.57 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, इसमें 2372×1080 पिक्सर रेजोल्यूशन, 1400 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 397 PPI पिक्सल डेंसिटी दी गई है। स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए इस फोन के स्क्रीन पर ग्लास लेयर दिया गया है। ओप्पो के 5G स्मार्टफोन में MediaTak Dimensity 6360 MAX ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है, जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ट ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

OPPO A6s Pro 5G फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर के साथ प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है, इसके बैक पैनल पर आपको एक फ्लैशलाइट भी दी गई है। इस ओप्पो फोन के फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ओप्पो ए6एस प्रो फोन के पावर के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, इस ओप्पो 5G स्मार्टफोन को पानी और धूल से बचाव करने के लिए इसमें IP68 IP69 IP69K और IP66 रेटिंग वाटर रेसिस्टेंट सपोर्ट दिया जाता है, इसमें इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है।

OPPO A6s Pro 5G
OPPO A6s Pro 5G/Photo Credit: OPPO

OPPO A6s Pro 5G कीमत और उपलब्धता

वेरिएंटचाइना कीमतइंडिया कीमत
8GB+128GB2199 युआन₹29,990
8GB+256GB2399 युआन₹32,700
12GB+256GB2699 युआन₹36,900
12GB+512GB2999 युआन₹40,900

ओप्पो ए6एस प्रो 5G स्मार्टफोन को चीन में चार वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की चाइना कीमत 2199 युआन जो लगभग इंडिया के 29,990 रुपए होते हैं, इस फोन के दूसरे वेरिएंट की चाइना कीमत 2399 युआन जो इंडिया के 32,700 रुपए होते हैं, यह 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

जबकि 12GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2699 युआन जो 36,900 रुपए के लगभग होते हैं, इसके अलावा 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2999 युआन जो भारत के 40,900 रुपए होते हैं। ओप्पो के इस 5G स्मार्टफोन को Azure Sky, Lucky Lotus और Moonlit Night कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। OPPO A6s Pro 5G स्मार्टफोन को 17 अप्रैल से चीन में खरीदा जा सकता है।

Also Read:- 7000mAh और मिलिट्री-ग्रेड शौक रेजिस्टेंस के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme Narzo 100 Lite 5G

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *