Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

रेडमी कंपनी ने पिछले हफ्ते ही Redmi K90 Max स्मार्टफोन की लांचिंग की जानकारी दी थी। अब कंपनी ने यह कंफर्म कर दिया है की रेडमी कंपनी का यह स्मार्टफोन चीन में 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस बात का पहले ही खुलासा कर दिया है की यह नया फोन चीन में पहले से मौजूद Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max के बीच में रखा जाएगा। तो चलिए इसके बारे में हम डिटेल से जानते हैं।
कंपनी ने यह पहले ही कंफर्म कर दिया है कि रेडमी के90 मैक्स स्मार्टफोन में 6.83 इंच की 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी जो 3500nits की मैक्सिमम ब्राइटनेस के साथ आएगी। यह स्मार्टफोन High फ्रेम रेट गेमिंग को सपोर्ट कर पाएगा जिसमें 40 से भी अधिक गेम 165 fps तक की स्पीड से चल सकते हैं। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें इनबिल्ट फैन-बेस्ड कूलिंग सिस्टम देखने को मिलेगा।
इस अपकमिंग फोन में 18.1mm का वर्टिकल एयर इनटेक फैन भी लगा होगा जो 0.42CFM तक एयर फ्लो जेनरेट करेगा। कंपनी का कहना है कि इससे कम समय में तापमान काफी कम हो जाता है जिससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन गर्म नहीं होता है। इस स्मार्टफोन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 ऑक्टा कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
बात करें अगर इस अपकमिंग फोन की बैटरी की तो इस फोन में 8000mAh या 8500mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है जो 100W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इस फोन में IP66+IP68+IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा Redmi K90 Max फोन में कस्टम ट्यूनिंग वाले सिमिट्रिकल डुएल स्पीकर और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

चीन में 21 अप्रैल को Redmi K90 Max स्मार्टफोन के साथ Redmi K Pad 2 टैबलेट भी लॉन्च होने वाला है जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट का इस्तेमाल देखने को मिलेगा। इसके साथ ही Redmi Pad 2 SE टैबलेट भी लॉन्च किया जाएगा जिसमें मिड रेंज स्पेसिफिकेशंस दिए जाएंगे। इसके अलावा इस इवेंट में 14 इंच और 16 इंच के Redmi Book Pro भी लांच होने वाले हैं।
Also Read:- इंडिया में लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी और 32MP कैमरे वाला Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और उपलब्धता
Trending now