Ai+Nova Flip 5G होगा इंडिया का सबसे सस्ता Flip 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ इस दिन होगा लॉन्च

इस समय इंडिया में एक से बढ़कर एक फ्लिप स्मार्टफोन है, लेकिन हर यूजर फोल्डेबल स्मार्टफोन को खरीद नहीं सकता है, क्योंकि इन स्मार्टफोन की कीमत काफी अधिक होती है, जिसके चलते हर कोई फोल्डेबल स्माटफोन को खरीद नहीं पता है, लेकिन अब इंडिया में Ai+Nova Flip 5G फोल्डेबल स्माटफोन लॉन्च होने वाला है, जिसकी कीमत 20,000 रुपए से 30,000 रुपए के बीच रखे जाने की उम्मीद है, यानी कि अब फोल्डेबल स्माटफोन को हर ग्राहक आसानी से खरीद सकता है। चलिए इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Ai+Nova Flip 5G कब होगा लॉन्च

आपको बता दे की Ai+ इंडियन मार्केट में 9 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे Ai+Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है, जिसके साथ ही कंपनी Ai+Nova Flip 5G फोल्डेबल स्माटफोन को भी लॉन्च करेगी, जोकि Ai+ कंपनी का पहला फोल्डेबल स्माटफोन होने वाला है, लेकिन अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत का कोई भी खुलासा नहीं किया है, अगर लिक रिपोर्ट के माने तो यह फोल्डेबल स्माटफोन 30,999 रुपए में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन का इवेंट दोपहर 12:00 से शुरू होगा जिसको आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकेंगे।

Ai+Nova Flip 5G स्पेसिफिकेशन

लिक रिपोर्ट की माने तो Ai+Nova Flip 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन में 1200nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PVM वाली 6.78 इंच की AMOLED मेन डिस्प्ले हो सकती है, कंपनी के अनुसार यह सस्ता फोल्डेबल स्माटफोन 700k+ AnTuTu स्कोर दे सकता है, इस फोल्डेबल स्माटफोन को MediaTak Dimensity 7300X ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है, स्मार्टफोन एंड्रॉयड बेस्ट nxtQ OS के साथ आ सकता है।

अगर इसकी कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा दिया जा सकता है, जो 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरे के साथ आने वाला है। इस फोन की खास बात यह है कि इस फोन को फोल्ड करने के बाद इससे आप सेल्फी फोटो भी खेच सकते हैं। जब की किसके फ्रंट साइड पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा डिस्प्ले के ऊपरी और दिया जाएगा।

Ai+Nova Flip 5G स्मार्टफोन में कंपनी की तरफ से 4,325mAh बैटरी दी जा सकती है, इस फोल्डेबल स्माटफोन के सभी फीचर्स और इसकी कीमत की जानकारी स्मार्टफोन के लांच होने के बाद ही पता चलेगी।

Also Read:- Dimensity 9500 चिपसेट और 165Hz डिस्प्ले के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Redmi K90 Max स्मार्टफोन, लीक हुई डिटेल्स

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *