लॉन्च से पहले ही Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन के प्री-बुकिंग ऑफर्स हुए रिवील, 50MP केमरे के साथ इस दिन होगा लॉन्च

इंफिनिक्स कंपनी अपने नए Infinix Note 60 Pro 5G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है अब यह स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह कंफर्म कर दिया है की इंफिनिक्स कंपनी का यह फोन इंडिया में 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अब इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग ऑफर्स की डिटेल भी रिवील हो गई है, तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जान लेते हैं।

Infinix Note 60 Pro प्री-बुकिंग ऑफर्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिपस्टर संजू चौधरी ने Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग ऑफर्स डिटेल शेयर की है। प्री-बुकिंग ऑफर्स के तहत इंफिनिक्स के इस फोन को 12 महीने तक की नो कॉस्ट EMI किस्त पर खरीदा जा सकेगा। वही कंपनी इसके साथ एक साल की एडिशनल वारंटी भी देगी। इसके साथ ही 3,999 रुपए की कीमत वाला magsafe स्पीकर भी फ्री दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों को 3,000 रुपए का बैंक डिस्काउंट भी मिलने वाला है।

Infinix Note 60 Pro लॉन्च डेट और कीमत

Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह कंफर्म किया है कि इस फोन को 13 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड की ऑफिशल वेबसाइट पर इंफिनिक्स नोट 60 प्रो स्माटफोन का प्रोडक्ट पेज भी लाइव हो चुका है। बात करें अगर इस फोन की कीमत की तो लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन 30,000 रुपए से कम कीमत में आ सकता है।

Infinix Note 60 Pro
Infinix Note 60 Pro/Photo Credit: Infinix

Infinix Note 60 Pro स्पेसिफिकेशंस

अपकमिंग इंफिनिक्स नोट 60 प्रो 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.78 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्पले देखने को मिल सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। वही इस फोन के बैक पैनल पर Matrix डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 ऑक्टा कोर चिपसेट मिलने की संभावना है।

बात करें अगर इस अपकमिंग फोन की बैटरी की तो इसमें 6500mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है जो 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम हो सकती है। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर वर्क कर सकता है। इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मास्टर नाइट कैमरा मिलने की संभावना है।

Also Read:- 7000mAh बैटरी वाले Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च हुई कंफर्म, कीमत का भी हुआ खुलासा

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *