7000mAh बैटरी वाले Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च हुई कंफर्म, कीमत का भी हुआ खुलासा

रियलमी कंपनी भारतीय बाजार में अपना एक और नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसे Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन के नाम से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की इंडिया में लॉन्चिंग की पूरी तैयारी कर ली है। यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। इसमें 7000mAh की पावरफुल बैटरी मिलने की उम्मीद है तो चलिए इसकी पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।

Realme Narzo 100 Lite 5G Launch Date In India

रियलमी कंपनी ने अपकमिंग Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन का ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन पर प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया है जिससे इस फोन की लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है। हालांकि कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग डेट अभी फिक्स नहीं की है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन भारतीय बाजार में इसी महीने दूसरे या तीसरे सप्ताह तक लॉन्च किया जा सकता है।

Also Read:- जल्द लॉन्च हो सकती है Honor 600 सीरीज, कंपनी ने जारी किया टीजर, 200MP ट्रिपल कैमरे से हो सकती है लैस

Realme Narzo 100 Lite 5G कीमत और कलर ऑप्शन

रियलमी कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत के साथ कलर ऑप्शंस की डिटेल भी सामने आ चुकी है। लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार इस अपकमिंग फोन की भारतीय बाजार में कीमत 13,000 रुपए से 15,000 रुपए के बीच रखी जा सकती है। वही बात करें इस फोन के कलर ऑप्शंस की तो यह फोन इंडिया में फ्रॉस्ट सिल्वर और थंडर ब्लैक कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है।

Realme Narzo 100 Lite 5G
Realme Narzo 100 Lite 5G/Photo Credit: Realme

Realme Narzo 100 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस

लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग रियलमी नार्जो 100 लाइट 5G फोन में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्पले देखने को मिल सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वही पावर सप्लाई के लिए इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है जो बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

हाल ही में लीक हुई रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ था की रियलमी का यह फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसमें 4GB रैम+64GB स्टोरेज, 4GB रैम+128GB स्टोरेज और 6GB रैम+128GB स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही इस फोन में पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी जा सकती है। वही इस फोन में STD 810H शॉक फ्री रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलने की संभावना है।

Realme Narzo 100 Lite 5G अपकमिंग फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट वाली साइट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की संभावना है।

Also Read:- स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 चिपसेट और 8300mAh बड़ी बैटरी के साथ Honor X70 Refresh Edition स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *