50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ इस महीने लॉन्च होगी OPPO F33 Series, फीचर्स के साथ कीमत भी हुई लीक

ओप्पो कंपनी अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए जल्द ही अपनी OPPO F33 Series लेकर आ रही है इस सीरीज में OPPO F33 और OPPO F33 Pro स्मार्टफोन को शामिल किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इन स्मार्टफोन को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लीक हुई रिपोर्ट्स में इन अपकमिंग ओप्पो फोन की लॉन्चिंग डेट के साथ इनकी कीमत भी लीक हो गई है। तो चलिए इनके बारे में डिटेल से जानते हैं।

OPPO F33 Series इस महीने हो सकती है लॉन्च

91 मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के अनुसार OPPO F33 और OPPO F33 Pro स्मार्टफोन को इसी साल अप्रैल महीने के तीसरे हफ्ते में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में लॉन्च होने के बाद इन स्मार्टफोन की टक्कर रेडमी नोट 15 प्रो, नथिंग फोन 4a और मोटरोला एज 70 से हो सकती है।

कितनी होगी OPPO F33 Series की कीमत?

हालांकि कंपनी की तरफ से इस अपकमिंग सीरीज की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है की इस सीरीज की संभावित कीमत 25,000 रुपए से 35,000 रुपए के बीच रखी जा सकती है। अगर पिछले मॉडल OPPO F31 5G की कीमत की बात करें तो इस फोन के 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपए रखी गई थी वहीं OPPO F31 Pro 5G फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 26,999 रुपए में लॉन्च किया गया था।

oppo f33 series
oppo f33 series/Photo Credit: oppo

OPPO F31 5G और OPPO F31 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

पिछले साल भारत में लॉन्च हुए OPPO F31 5G और OPPO F31 Pro 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस कि अगर बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल HD+ रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इन दोनों ही स्मार्टफोन के अंदर पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट देखने को मिलता है।

OPPO F31 5G और OPPO F31 Pro 5G दोनों ही स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा देखने को मिल जाता है। लेकिन ओप्पो एफ31 में सेल्फी खींचने के लिए फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है, जबकि एफ31 प्रो स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगा हुआ है।

बात की जाए अगर OPPO F31 5G और OPPO F31 Pro 5G स्मार्टफोन की बैटरी की तो इन दोनों ही धाकड़ स्मार्टफोन के अंदर 7000mAh की पावरफुल बैटरी लगी होती है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। ओप्पो एफ31 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर चिपसेट लगाया है, जबकि ओप्पो एफ31 प्रो स्माटफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट देखने को मिलता है।

Also Read:- Realme ने लॉन्च किया सस्ता Realme C100 5G स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

Md.Irfan

mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़