Honor ने लॉन्च किया अपना नया Honor Play 80 Pro स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ मिलेगी 7000mAh बैटरी

Honor कंपनी नेम अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए चीन में अपना नया Honor Play 80 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के अंदर कंपनी नेम स्नैपड्रेगन 6s Gen 3 प्रोसेसर और 7000mAh की पावरफुल बैटरी जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को एक बजट कीमत के साथ चीन में लॉन्च किया है। तो चलिए इस स्मार्टफोन की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

Honor Play 80 Pro 5G कीमत

Honor Play 80 Pro स्मार्टफोन को चीन में तीन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें 6GB रैम वाले मॉडल की कीमत 1,899 युआन यानी लगभग 25,699 रुपए, 8GB रैम वाले मॉडल की कीमत 2,099 युआन यानी लगभग 28,399 और 12GB रैम वाले मॉडल की कीमत 2,299 युआन यानी लगभग 30,999 रुपए रखी गई है। इस फोन को चीन में ब्लैक फैंटम नाइट, एज्यूर स्काई और व्हाइट मूनलाइट कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है।

कैसी है Honor Play 80 Pro फोन की डिस्प्ले?

हॉनर कंपनी के इस नए स्मार्टफोन की डिस्प्ले की अगर बात करें तो इसमें 6.8 इंच की पंच होल HD+ LCD डिस्प्ले लगाई गई है जो 720×1610 पिक्सल रेजोल्यूशन, 850nits ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। साथ ही इस फोन में Wet Hand Touch फीचर भी दिया गया है जिससे गले हाथों से भी मोबाइल चला सकते हैं। इसके साथ ही फोन में eBook मोड और eye प्रोटक्शन भी दिया गया है।

Honor Play 80 Pro
Honor Play 80 Pro/Photo Credit: Honor

कैसा है Honor Play 80 Pro फोन का कैमरा?

हॉनर प्ले 80 प्रो स्माटफोन के बैक पैनल पर 8x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑनर कंपनी के इस दमदार स्मार्टफोन में फ्रंट वाली साइट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा भी लगा हुआ है।

बैटरी और प्रोसेसर भी है दमदार

Honor Play 80 Pro फोन में पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बात करें अगर इस फोन के प्रोसेसर की तो इसमें स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर वर्क करता है। वही इस डिवाइस के अंदर ग्राफिक्स के लिए Adreno A619 GPU दिया गया है।

Also Read:- 8000mAh बैटरी वाला OPPO K15 Pro+ 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत और कलर ऑप्शंस

Md.Irfan

mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़