Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

ओप्पो कंपनी ने आज चीनी मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है जिनके नाम OPPO K15 Pro 5G और OPPO K15 Pro+ 5G है। यहां हम ओप्पो के15 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन की डिटेल्स बताने वाले हैं। ओप्पो के इस 5G स्मार्टफोन को 8000mAh की दमदार बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। तो चलिए इसकी कीमत, कलर ऑप्शंस और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल विस्तार से जानते हैं।
OPPO K15 Pro+ 5G स्मार्टफोन की चीन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 यानी लगभग 47,000 रुपए रखी गई है। वही इस फोन के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,199 यानी लगभग 57,000 रुपए रखी गई है। इस 5G स्मार्टफोन को ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर पर 3 अप्रैल से Origin Grey, Cyber Wings और Photo Dust कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकता है।
ओप्पो के15 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्पले देखने को मिलती है जो 2772×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन, 1800 nits पिक ब्राइटनेस, 330Hz टच सैंपलिंग रेट और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस फोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलता है। वही सिक्योरिटी के लिए इस फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

ओप्पो कंपनी के इस 5G फोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें आपको f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का इस प्राइमरी कैमरा और f/2.2 एपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल जाता है। वही हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस फोन के फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगा हुआ है।
बात करें अगर OPPO K15 Pro+ 5G डिवाइस के प्रोसेसर की तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज की सुविधा मिलती है। बात करें अगर फोन की बैटरी की तो इस फोन में पावर सप्लाई के लिए 8000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Also Read:- 50MP कैमरा और 7500mAh बैटरी के साथ OPPO K15 Pro 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स