50MP कैमरा और 7500mAh बैटरी के साथ OPPO K15 Pro 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ओप्पो कंपनी ने आज अपने हम मार्केट चीन में K15 सीरीज को लॉन्च कर दिया है इस सीरीज के तहत कंपनी ने OPPO K15 Pro 5G और OPPO K15 Pro+ 5G स्मार्टफोंस को लॉन्च किया है। यहां हम ओप्पो के 15 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन की डिटेल्स आपको बताने वाले हैं। ऐसी संभावना है कि यह फोन भारतीय बाजार में OPPO K15 Turbo नाम से पेश किया जा सकता है हालांकि यह अभी कंफर्म नहीं हुआ है। तो चलिए इस नए ओप्पो फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

OPPO K15 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: ओप्पो के15 प्रो 5G स्मार्टफोन में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 2760×1256 पिक्सल रेजोल्यूशन, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पिक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

प्राइमरी कैमरा: ओप्पो कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का OIS प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मौजूद है।

सेल्फी कैमरा: शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस ओप्पो हैंडसेट के फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।

प्रोसेसर: बात करें अगर इस अप डिवाइस के प्रोसेसर की तो कंपनी ने इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 Super ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लांच किया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर वर्क करता है। साथ ही इस फोन में Swift Cooling Engine भी मिलता है जो इंटरनल हिट को बहुत तेजी से बाहर फेंकता है।

बैटरी: OPPO K15 Pro 5G फोन में पावर सप्लाई के लिए 7500mAh की दमदार बैटरी लगी हुई है जो 80W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

रैम और स्टोरेज: ओप्पो कंपनी के इस स्मार्टफोन को 12GB LPDDR5X RAM और UFS 3.1 Storage के साथ पेश किया गया है।

अन्य फीचर्स: इस ओप्पो फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग का सपोर्ट देखने को मिल जाता है इसमें हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए 3D microporous + microchannel ड्यूल हिट कंडीशन एरिया लगाया गया है।

OPPO K15 Pro 5G
OPPO K15 Pro 5G/Photo Credit: OPPO

OPPO K15 Pro 5G कीमत और कलर ऑप्शन

OPPO K15 Pro 5G स्मार्टफोन की चीन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन यानी लगभग 40,000 रुपए रखी गई है, जबकि इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 युआन यानी लगभग 47,000 रुपए रखी गई है। ओप्पो कंपनी के इस 5G फोन को चीन में Origin Grey, Golden Legend, Cyber Wings और Radiant Dust कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है।

Also Read:- Realme C100 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट हुई अनाउंस, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Md.Irfan

mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़