OPPO Find X9s Pro और OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन 21 अप्रैल को होंगे लॉन्च, मिलेगा 200MP कैमरा

ओप्पो कंपनी अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए अपने दो नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिनका नाम OPPO Find X9s Pro और OPPO Find X9 Ultra होगा। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट भी फिक्स कर दी है। यह फोन 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ मार्केट में दस्तक देने जा रहे हैं। तो चलिए इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट के साथ स्पेसिफिकेशन की डिटेल जानते हैं।

OPPO Find X9s Pro और OPPO Find X9 Ultra लॉन्च डेट

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO अपने होम मार्केट चीन में 21 अप्रैल को अपना OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन अनवील करने वाली है। इसके साथ ही कंपनी इस दिन ही OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन को भी लॉन्च करेगी। यह दोनों स्मार्टफोन 21 अप्रैल को चीन में एक बड़े इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाएंगे। यह इवेंट चीन में शाम 7:00 बजे आयोजित किया जाएगा जिसे भारतीय समय अनुसार शाम 4:30 बजे देखा जा सकेगा।

OPPO Find X9 Ultra संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा स्मार्टफोन में बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा चार्ज सेंसर वाला पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 10x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी मिल सकता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट वाले पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बात करें अगर इस ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले इस चिपसेट के साथ कोई भी ओप्पो मोबाइल भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। इस फोन में 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं पावर सप्लाई के लिए फोन में 7000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है जो 80W वायर्ड और 50W वॉयरलैस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

OPPO Find X9 Ultra
OPPO Find X9 Ultra/Photo Credit: OPPO

OPPO Find X9s Pro स्पेसिफिकेशंस

ओप्पो फाइंड x9s प्रो स्माटफोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.32 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली फ्लैट AMOLED डिस्पले मिल सकती है। वही सिक्योरिटी के लिए फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। पावर सप्लाई के लिए इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिल सकती है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

बात करें अगर इस अपकमिंग ओप्पो स्मार्टफोन की कैमरा सेटअप की तो इसमें फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया जा सकता है। वही इस फोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 3.2 मेगापिक्सल का लेंस मिलने की संभावना है।

Also Read:- 2000 रुपए महंगा हुआ लेटेस्ट Vivo T5x 5G स्मार्टफोन, जाने नई कीमत और फीचर्स

Md.Irfan

mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़