वीवो कंपनी इंडिया में अपना एक और नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसे Vivo V70 FE 5G के नाम से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की तरफ से यह पहले ही अनाउंस किया जा चुका है कि यह फोन इंडिया में 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन ताज लीक्स में इस स्मार्टफोन की रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ कीमत भी लीक हो गई है। तो चलिए इस अपकमिंग फोन के बारे में पूरी डिटेल विस्तार के साथ जानते हैं।
Table of Contents
ToggleVivo V70 FE 5G लीक कीमत
टिपस्टर Anant Rawat ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल भी सामने आई है। टिपस्टर के मुताबिक वीवो कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन की इंडिया में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपए होगी।
Vivo V70 FE Launching in India 🇮🇳 on 2 April.
— Anant Rawat (@LoserAnant) March 26, 2026
Starting Price: ₹37,999 ( Confirmed)
Variant: 8GB RAM + 128GB Storage
Key Features:
🔹 7000mAh Big Battery
🔹 MediaTek Dimensity 7360-Turbo Processor
🔹 8GB + 8GB Extended RAM
🔹 128GB Storage
🔹 Latest **OriginOS 6 Experience… pic.twitter.com/a3Grk5ViRs
Vivo V70 FE 5G संभावित स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग वीवो वी70 एफई 5जी स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्पले मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900nits ब्राइटनेस के साथ आ सकती है। हालांकि इस फोन की डिस्प्ले की साइज अभी सामने नहीं आई है।
प्राइमरी कैमरा: इस अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग वीवो हैंडसेट के फ्रंट वाली साइड पर 50 मेगापिक्सल का Eye AF सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस वो स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया जा सकता है जो लेटेस्ट OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करेगा।
रैम और स्टोरेज: वीवो कंपनी का यह फोन 8GB+8GB एक्सटेंडेड रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ देखने को मिल सकता है।
बैटरी: लिक रिपोर्ट के अनुसार वीवो वी70 एफई 5जी फोन में पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। वही इस फोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग भी मिलने की संभावना है।






