लॉन्चिंग से पहले ही Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक, 6500mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

इंफिनिक्स कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना एक और नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसका नाम Infinix GT 50 Pro होगा। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कीमत सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। वही इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस भी सोशल मीडिया पर लीक हुए हैं जिसके मुताबिक यह फोन 6500mAh की बैटरी और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है। तो चलिए इसके बारे में पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।

Infinix GT 50 Pro कीमत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X‘ पर टिपस्टर Debayan Roy ने Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। टिपस्टर के अनुसार इस इंफिनिक्स स्मार्टफोन की भारतीय बाजार में कीमत लगभग 35,000 रुपए के आसपास रखी जाएगी। वहीं टिपस्टर ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को लेकर बताया है कि यह फोन इंडिया में 1 से 2 महीने के अंदर लॉन्च किया जा सकता है।

Infinix GT 50 Pro डिस्प्ले और बैटरी

लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो स्माटफोन में 6.78 इंच की 1.5K flat OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। वही इस फोन की डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन भी दिया जा सकता है। बात करें अगर इस अपकमिंग फोन की बैटरी की तो लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6500mAh की बैटरी मिल सकती है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

Infinix GT 50 Pro प्रोसेसर

इंफिनिक्स कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के अंदर कंपनी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दे सकती है जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क कर सकता है। इस फोन में 12GB तक रैम मिलने किसी संभावना है। इसके साथ ही इस फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, प्लास्टिक फ्रेम और गेमिंग शोल्डर बटन भी शामिल किए जा सकते हैं।

Infinix GT 50 Pro कैमरा सेटअप

इस नए हैंडसेट में इंफिनिक्स कंपनी बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप का सपोर्ट दे सकती है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी OIS कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल सकता है। वही इस फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इसमें फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।

Also Read:- Unisoc T8300 प्रोसेसर और 6300mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 15A 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

Md.Irfan

mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़