सैमसंग कंपनी ने ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारतीय बाजार में भी अपना नया Samsung Galaxy A57 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन के अंदर कंपनी ने काफी जबरदस्त फीचर्स का सपोर्ट दिया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप, 5000mAh की बैटरी और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन वाली डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तो चलिए इस फोन की कीमत, कलर ऑप्शंस और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
ToggleSamsung Galaxy A57 5G कीमत और कलर ऑप्शंस
Samsung Galaxy A57 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार के अंदर दो वेरिएंट्स के साथ उतर गया है जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपए रखी गई है। वही 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 62,499 रखी गई है। सैमसंग कंपनी का यह फोन इंडियन मार्केट में Awesome Icyblue, Awesome Navy और Awesome Lilac कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है।
Samsung Galaxy A57 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी ए57 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, फ्रंट और बैक दोनों साइड पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन और 1900 nits पिक ब्राइटनेस के साथ आती है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस सैमसंग स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो इसमें कंपनी ने Exynos 1680 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है जो 1.95 GHz से 2.91 GHz तक की क्लॉक स्पीड पर वर्क करता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: Samsung Galaxy A57 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ मिलकर वर्क करता है। इस फोन के साथ कंपनी 6 साल का मेजर OS अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी पेज अपडेट्स भी दे रही है।
प्राइमरी कैमरा: शानदार फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का OIS मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा देखने को मिलता है।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर 12 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है।
बैटरी: बात करें अगर इस नए सैमसंग स्मार्टफोन की बैटरी की तो कंपनी ने इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी लगाई है जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स: इस सैमसंग स्मार्टफोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें ऑप्टिकल इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह फोन मेटल फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ वर्जन 6.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Also Read:- 7000mAh बैटरी वाले Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, जानें फीचर्स और ऑफर्स






