Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Samsung ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत समेत वैश्विक स्तर पर अपना नया Samsung Galaxy A37 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। सैमसंग कंपनी ने इस 5G स्मार्टफोन के अंदर 5000mAh की पावरफुल बैटरी, 50 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट व बैक साइड पर स्क्रीन प्रोटक्शन जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया है। तो चलिए इस नए सैमसंग फोन की स्पेसिफिकेशंस, कीमत और कलर ऑप्शन की डिटेल जानते हैं।
डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी A37 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 1200 निट्स HBM ब्राइटनेस के साथ आती है। इस फोन की डिस्प्ले में फ्रंट और बैक दोनों साइड पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस+प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
प्रोसेसर: सैमसंग कंपनी के इस नए 5G फोन के अंदर शानदार परफॉर्मेंस के लिए Exynos 1480 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। वही इस फोन में Xclipse 530 GPU भी दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: यह सैमसंग स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ मिलकर काम करता है। इसके साथ ही इस फोन पर कंपनी 6 साल का मेजर OS अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी पेज अपडेट्स भी दे रही है।
प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप को शानदार बनाने के लिए कंपनी ने इस सैमसंग फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा लगाया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का OIS मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा देखने को मिलता है।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी A37 5G स्मार्टफोन में फ्रंट साइड पर 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
बैटरी: इस स्मार्टफोन को पावर सप्लाई देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी जोड़ी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स: सैमसंग के इस नए फोन में सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर, पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग और कनेक्टिविटी के तौर पर ब्लूटूथ वर्जन 5.4, NFC, Wi-Fi 6 और यूएसबी 2.0 टाइप C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।
Samsung Galaxy A37 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में कुल तीन वेरिएंट्स के साथ उतारा गया है जिसमें 8GB रैम+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 41,999 रुपए, 8GB रैम+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 47,999 रुपए और 12GB रैम+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 52,999 रुपए रखी गई है। बात करें अगर इस फोन के कलर ऑप्शंस की तो यह फोन Awesome Charcoal, Awesome White, Awesome Graygreen और Awesome Lavender कलर में पेश किया गया है।