चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपनी वॉइस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 6500mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। तो चलिए इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं।
Table of Contents
ToggleVivo Y21 5G और Vivo Y11 5G कीमत
Vivo Y21 5G स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इस फोन को भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट्स के साथ उतारा गया है जिसमें 4GB रैम+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 18,999 रुपए, 6GB+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपए और 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रखी गई है। यह 5G फोन मिडनाइट ब्लू और शैंपेन गोल्ड कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
| Vivo Y21 5G | कीमत |
|---|---|
| 4GB+128GB | ₹18,999 |
| 6GB+128GB | ₹20,999 |
| 8GB+128GB | ₹22,999 |
वही Vivo Y11 5G स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स के साथ मार्केट में उतारा गया है जिसमें 4GB+64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपए और 4GB रैम+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपए तय की गई है। इस फोन को सनराइज गोल्ड और मिडनाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।
| Vivo Y11 5G | कीमत |
|---|---|
| 4GB+64GB | ₹14,999 |
| 4GB+128GB | ₹16,999 |
Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G ऑफर्स और उपलब्धता
लॉन्च ऑफर के तहत Vivo Y21 5G फोन पर चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड के तहत 1,500 रुपए तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। वहीं लॉन्च ऑफर के तहत Vivo Y11 5G स्मार्टफोन को चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इन दोनों स्मार्टफोन को Vivo India के ऑनलाइन स्टोर्स और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G दोनों ही स्मार्टफोन में 6.74 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits पिक ब्राइटनेस वाली HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। वही फोन को पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए इसमें IP65 डस्ट व वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इसके साथ ही इन दोनों स्मार्टफोन को SGS-सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड शौक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला है।
वीवो कंपनी के इन दोनों स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर्स चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है दोनों ही स्मार्टफोन OriginOS 6 पर वर्क करते हैं। पावर सप्लाई के लिए इन दोनों 5G फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। लेकिन Vivo Y21 5G फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जबकि Vivo Y11 5G फोन में 15W चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए विवो वाई21 5जी फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और QVGA सेकेंडरी कैमरा देखने को मिल जाता है। वही विवो वाई11 5जी स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और QVGA सेकेंडरी कैमरा मिलता है।
दोनों ही स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगा हुआ है। ये फोन पोर्ट्रेट, टाइम-लैप्स, नाइट और लाइव फोटो जैसे कई कैमरा फीचर्स के साथ आते हैं। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, 5G, 4G LTE, यूएसबी टाइप C पोर्ट, Wi-Fi और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Also Read:- लॉन्चिंग से पहले ही Samsung Galaxy A57 5G और A37 5G स्मार्टफोन की कीमत का हुआ खुलासा, जाने पूरी डिटेल






