स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है जिनका नाम Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G होगा। यह दोनों स्मार्टफोन आज यानी 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च होंगे। लेकिन इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही कंपनी ने इनकी कीमत का खुलासा कर दिया है। तो चलिए इन अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।
Table of Contents
ToggleSamsung Galaxy A57 5G और A37 5G लीक कीमत
अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी A57 5G और A37 5G स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा ऑनलाइन रिटेलर्स के माध्यम से हुआ है। लीक हुई डिटेल्स के मुताबिक Samsung Galaxy A57 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपए रखी जाएगी। वही इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 62,499 रुपए रखी जाएगी।
वहीं अगर बात करें Samsung Galaxy A37 5G स्मार्टफोन की कीमत की तो इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपए, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,499 रुपए और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपए रखी जाएगी।
EXCLUSIVE
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) March 24, 2026
Samsung has locked pricing for Galaxy A57 5G & A37 5G in India 🇮🇳
• A57 5G (8/256GB) – ₹56,999
• A57 5G (12/256GB) – ₹62,499
• A37 5G (8/128GB) – ₹41,999
• A37 5G (8/256GB) – ₹47,499
• A37 5G (12/256GB) – ₹52,999
No sellout offers for now.
Mid-range is… pic.twitter.com/KXnNyIEwnV
Samsung Galaxy A57 5G स्पेसिफिकेशंस
सबसे पहले अगर हम बात करें सैमसंग गैलेक्सी A57 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की तो इसमें 6.6 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्पले देखने को मिल सकती है जो 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट कर सकती है। इस फोन में पावर सप्लाई के लिए 5000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया जा सकता है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
शानदार फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलने की उम्मीद है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एक्सीनोस 1680 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है।
Samsung Galaxy A37 5G स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग गैलेक्सी A37 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की AMOLED डिस्पले देखने को मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर एक्सीडेंट 1480 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है वही पावर सप्लाई के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
शानदार फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के इस 5G फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलने की संभावना है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा फ्रंट साइड पर दिया जा सकता है।
Also Read:- 7100mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ 30 मार्च को लॉन्च होंगे Vivo X300s और Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन






