वीवो कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार के अंदर अपना नया Vivo T5x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की आज दोपहर 12:00 से ही स्टार्ट हो गई है। जो यूजर एक बजट रेंज में दमदार 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत ही शानदार विकल्प हो सकता है। विवो के इस फोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। तो चलिए इस फोन की कीमत, डिस्काउंट ऑफर और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
ToggleVivo T5x 5G स्मार्टफोन का कीमत
Vivo T5x 5G फोन को भारतीय बाजार में कल तीन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें 6GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए रखी गई है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए रखी गई है। वही 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपए तय की गई है।
इस स्मार्टफोन को आज यानी 24 मार्च से ही वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह वीवो स्मार्टफोन Star Silver और Cyber Green कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Vivo T5x 5G डिस्काउंट ऑफर
ऑफर्स की बात करें तो Vivo T5x 5G स्मार्टफोन को खरीदते समय अगर कोई ग्राहक इसका पेमेंट HDFC , SBI, Axis पैन कार्ड और UPI से पेमेंट करता है तो उसे 2,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथी इस स्मार्टफोन को 6 महीने तक की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्राहकों को 1,199 रुपए वाले जिओ प्रीपेड प्लान के साथ 6 महीने का OTT ऐप्स का फ्री प्रीमियम एक्सेस भी दिया जा रहा है।
Vivo T5x 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
विवो टी5एक्स 5G स्मार्टफोन में 6.76 इंच की 1080×2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली फुल HD+LCD डिस्प्ले दी गई है जो 1200 nits पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज की सुविधा मिलती है। पावर सप्लाई के लिए इस डिवाइस में 7200mAh की बैटरी लगी हुई है जो 44W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बात करें अगर इस वो 5G स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो कंपनी ने इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट का इस्तेमाल किया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर वर्क करता है। इस वीवो फोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बुके कैमरा देखने को मिल जाता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।






