टेक्नो कंपनी भारतीय बाजार के अंदर जल्द ही अपना एक और धमाकेदार 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है इस फोन को Tecno Spark 50 5G के नाम से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon पर लाइव कर दी है जहां से इस अपकमिंग 5G फोन की लॉन्चिंग डेट और कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। तो चलिए इस फोन की सभी स्पेसिफिकेशंस लॉन्चिंग डेट और कीमत के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
ToggleTecno Spark 50 5G Launch Date In India
टेक्नो कंपनी ने इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon पर लाइव कर दी है। कंपनी इस अपकमिंग फोन को “Power Ka Tashan” टैगलाइन के साथ टीज कर रही है जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि यह फोन शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम रहेगा। टीजर इमेज में यह भी जिक्र किया गया है कि इस फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जिसे 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
मिलेगी मिलिट्री ग्रेड मजबूती
इस अपकमिंग टेकनो स्माटफोन में कंपनी नया लुक देने वाली है। लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो इस अपकमिंग हैंडसेट में अल्युमिनियम कैमरा माड्यूल का इस्तेमाल देखने को मिल सकता है। वही यह फोन MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आएगा जिससे यह फोन नीचे गिरने पर भी नहीं टूटेगा। लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर काम कर सकता है।

UPS 3.0 सिग्नल-बूस्टिंग टेक्नोलॉजी से होगा लैस
इस आगामी स्मार्टफोन में बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी के लिए 4×4 MIMO और UPS 3.0 सिग्नल बूस्टिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी जिससे कमजोर नेटवर्क एरिया में भी इस फोन में नेटवर्क आएगा। इस बार टेक्नो कंपनी इस फोन में Ella AI जैसे फीचर्स देने वाली है जिससे यूजर्स अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेट जैसे कई काम कर पाएंगे।
कलर ऑप्शन, स्टोरेज वेरिएंट और कीमत
Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में Mint Green, Champagne Gold, Fantasy Purple और Ink Black जैसे कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा। बात करें अगर इस फोन के स्टोरेज वेरिएंट की तो इस फोन में 4GB रैम+128GB स्टोरेज, 6GB रैम+128GB स्टोरेज और 8GB रैम+256GB स्टोरेज ऑप्शन दिए जा सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इस फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दिए लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह फोन 12 हजार रुपए से 15 हजार रुपए के बीच लॉन्च किया जा सकता है।
Also Read:- 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ 27 मार्च को लॉन्च होगा Redmi 15A 5G स्मार्टफोन






