7200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G स्मार्टफोन, देखें स्पेसिफिकेशन और कीमत

Vivo कंपनी ने भारतीय मार्केट में एक और जबरदस्त 5G स्मार्टफोन Vivo T5x 5G को लॉन्च किया है, स्मार्टफोन को MediaTak Dimensity 7400 Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, इस वीवो 5G स्मार्टफोन में 7200mAh की पावरफुल बैटरी भी दी जाती है, स्मार्टफोन मजबूत मिलिट्री ग्रेड बॉडी सपोर्ट के साथ आया है, चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Vivo T5x 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: वीवो T5x 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 6.76 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 2344×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 382 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। इस फोन की स्क्रीन की खास बात यह है, कि इस स्मार्टफोन को आप गीली उंगली होने के बाद भी आसानी से चला सकते हैं।

प्रोसेसर: अगर बात की जाए इसके प्रोसेसर की तो इसमें MediaTak Dimensity 7400 Turbo चिपसेट का उपयोग किया गया है, स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया है , जो OriginOS 6 पर रन करता है।

प्राइमरी कैमरा: वीवो के इस पावरफुल स्मार्टफोन के बिग पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है, इसके साथ इसमें एक सेकेंडरी लेंस कैमरा भी मिल जाता है।

सेल्फी कैमरा: सेल्फी पिक्चर्स और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है।

बैटरी: अगर इसकी बैटरी की बात करें तो उसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से चार्ज होता है। इसके साथ ही कंपनी इसमें 6 साल का बैट्री हेल्थ दे रही है। इसके अलावा स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग तकनीकी के साथ पेश हुआ है।

अन्य फीचर्स: Vivo T5x 5G स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए इसमें IP69+ रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है, इस फोन के साइड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है, कंपनी के अनुसार वीवो T5x 5G स्मार्टफोन 1 मिलियन AnTuTu स्कोर देने में सक्षम है।

Vivo T5x 5G
Vivo T5x 5G/Photo Credit: Vivo

Vivo T5x 5G स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता

वीवो T5x 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया है जिसमें 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपए में पेश किया गया है, जबकि 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज को 20,999 रुपए और 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 22,999 रुपए में पेश किया गया है।

इस 5G स्मार्टफोन को Cyber Green और Star Silver कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है, वीवो T5x 5G स्मार्टफोन को 24 मार्च से खरीदा जा सकता है, अगर आप इस फोन को शुरुआत में खरीदने हैं, तो आपको 2000 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा।

Also Read:- OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन का टीजर हुआ जारी, 9000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़