50MP कैमरा और 7200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo Y51 Pro 5G, जाने स्पेसिफिकेशन और कीमत

Vivo कंपनी ने भारतीय मार्केट में एक और जबरदस्त 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, वीवो ने Vivo Y51 Pro 5G स्मार्टफोन को काफी कम कीमत के साथ पेश किया है, यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है, जो काफी कम कीमत में एक शानदार 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, वीवो के इस स्मार्टफोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा सपोर्ट दिया गया है। चलिए इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Vivo Y51 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: वीवो Y51 प्रो 5G स्मार्टफोन में आपको 1570×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले मिल जाती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है।

प्रोसेसर: इस फोन की प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTak Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, स्मार्टफोन एंड्राइड 16 OriginOS 6 पर चलता है।

प्राइमरी कैमरा: वीवो Y51 प्रो 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है और 2 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ दिया जाता है।

सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इसके फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.05 अपर्चर के साथ मिलने वाला है।

बैटरी: इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 7200mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स: Vivo y51 Pro 5G स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से बचने के लिए इसमें IP68+IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिल जाता है। वीवो y51 प्रो 5G का AnTuTu स्कोर कंपनी के अनुसार 9,20,000 से भी ज्यादा का है।

Vivo Y51 Pro 5G
Vivo Y51 Pro 5G

Vivo Y51 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता

वीवो y51 प्रो 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ इंडियन मार्केट में उतर गया है, जिसमें 8GB RAM+ 128GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपए और 8GB RAM+ 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपए रखी जाती है। लॉन्च ऑफर की बात की जाए तो आपको इस पर 2500 रुपए का कैशबैक डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा जिओ यूजर्स को 6 महीने का 10 ओटीटी एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। वीवो Y51 प्रो 5G स्मार्टफोन को 11 मार्च 2026 से खरीदा जा सकता है, जिसको आप वीवो की ऑफिशल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

Also Read:- 200MP बैक कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरे के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़