स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो भारतीय बाजार में अपना नया OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन लेकर आ रही है यह स्मार्टफोन पिछले मॉडल X8 अल्ट्रा का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में कंपनी पिछले मॉडल की तुलना में काफी बदलाव करने वाली है। बताया जा रहा है कि यह फोन 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ मार्केट में एंट्री करने वाला है। वही इस फोन में 7050mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। तो चलिए इसकी लीक हुई सभी डिटेल्स जानते हैं।
Table of Contents
Toggleस्मूथ डिस्प्ले के साथ आ सकता है OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर संजू चौधरी ने एक ट्वीट के जरिए OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। टिपस्टर के मुताबिक ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा स्मार्टफोन फाइंड X8 अल्ट्रा का अपग्रेड वर्जन होगा। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा फोन में 6.82 इंच की 2K फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है जो 120Hz BOE X3 को सपोर्ट करेगी। वही पिछले मॉडल X8 अल्ट्रा में कंपनी ने 6.82 इंच की 2K फ्लैट डिस्प्ले दी थी जो 120Hz BOE X2 को सपोर्ट करती है।
OPPO Find X9 Ultra hardware upgrades and downgrades compared to previous gen:
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) March 8, 2026
X8 Ultra → X9 Ultra
• 6.82" 2K QC → 6.82" 2K Flat
• 120Hz BOE X2 → 120Hz BOE X3
• SD 8 Elite → SD 8 Elite Gen 5
• UFS 4.1 → UFS 4.1
• 50MP LYT900 → 200MP LYT 901
• 50MP 1/2.75 UW → 50MP… pic.twitter.com/fFxnhgUr9x
प्रोसेसर के साथ बैटरी में भी होगा बदलाव
टिपस्टर के मुताबिक अपकमिंग ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite जैन 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है जबकि पिछले मॉडल X8 अल्ट्रा में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर का सपोर्ट दिया था। वही इस बार कंपनी नए X9 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 7050mAh की बैटरी दे सकती है जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। वहीं पिछले मॉडल की बात करें तो कंपनी ने X8 अल्ट्रा में 6100mAh की बैटरी दी थी जो 100W और 50W वॉयरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा भी होगा जबरदस्त
लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन में बैक पैनल पर चार कमरे दिए जा सकते हैं जिसमें 200MP LYT 901 प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया जा सकता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नए स्मार्टफोन में फ्रंट पिलर पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की उम्मीद है।
कब तक होगा लॉन्च?
हालांकि कंपनी ने अभी तक इस अपकमिंग ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। टिपस्टर के अनुसार इस फोन को पिछले मॉडल की तरह अल्युमिनियम फ्रेम पर तैयार किया जाएगा वहीं धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी देखने को मिलने वाली है।
Also Read:- 9000mAh बैटरी के साथ आ रहा POCO X8 Pro Max 5G स्मार्टफोन, टिपस्टर ने शेयर की कीमत और स्पेसिफिकेशंस डिटेल







