Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO ने ऑफीशियली अनाउंसमेंट कर दिया है कि वह अपने नए OPPO K14 5G स्मार्टफोन को इसी महीने लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस फोन को लेकर एक टीचर जारी किया है जिसमें कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग डेट के साथ-साथ इस फोन में मिलने वाली बैटरी और इसके चार्जिंग की भी जानकारी दी है। तो चलिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लीक हुई सभी डीटेल्स जानते हैं।
कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह ओप्पो स्मार्टफोन 9 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में फोन के नाम और लॉन्चिंग डेट के साथ “The Endurance Powerhouse” टैगलाइन भी नजर आ रही है। इससे स्पष्ट होता है कि इस फोन के अंदर लंबी बैटरी के साथ शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाला है।
यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो हैवी टास्क, गेमिंग, लगातार सोशल मीडिया यूज और स्ट्रीमिंग के दौरान लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। टीजर के द्वारा इस अपकमिंग ओप्पो स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जिसे 45W फास्ट चार्जिंग के साथ जोड़ा जाएगा।
हालांकि कंपनी ने अभी तक OPPO K14 5G स्मार्टफोन के कैमरा, डिस्प्ले, प्रोसेसर और अन्य फीचर्स की जानकारी अभी शेयर नहीं की है। लेकिन लीक हुई पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक टिपस्टर के अनुसार ओप्पो कंपनी के इस 5G फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। अगर लीक सही साबित होता है तो यह फोन मिड रेंज सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन होगा।

ओप्पो कंपनी ने फरवरी में इस सीरीज का OPPO K14x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। इस फोन में 6.75 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+ डिस्प्ले दी गई थी जो 1125 nits पिक ब्राइटनेस के साथ आती है। साथ ही फोन में IP64 डस्ट प्रूफ व वॉटरप्रूफ रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई थी।
इस ओप्पो स्मार्टफोन को मैटेलिक देखो कैमरा शेड्यूल के साथ पेश किया गया था जिसमें बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा और फ्रंट साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फ शूटर कैमरा दिया गया था। इस फोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिला है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
पावर सप्लाई के लिए ओप्पो के14x 5G फोन में 6500 mAh की बैटरी मिलती है जो 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OPPO K14x 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से यह अंदाजा लगाया जा सकता है की अपकमिंग OPPO K14 5G स्मार्टफोन बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ 5G सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन बन सकता है।
Also Read:- “Khiladi Is Coming” टैगलाइन के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुआ POCO C85x 5G स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च