Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपनी X300 सीरीज का विस्तार करने वाली है। कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपना नया Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके बाद कंपनी इस फोन को भारतीय बाजार में भी लॉन्च करने वाली है। इससे पहले भी इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कई लीक्स सामने आ चुके हैं। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स में इस वीवो स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्च डेट के साथ इंडिया में लॉन्च डेट भी सामने आई है। तो चलिए इसकी लॉन्च डेट से लेकर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस की डिटेल जानते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर Debayan Roy ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। ट्वीट के अनुसार Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च होने वाला है। कंपनी भी इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि इस फोन को MWC (Mobile World Congress 2026) में पहली बार ग्लोबल दिखाया जाएगा। यह इवेंट अगले हफ़्ते यानी 2 मार्च से 5 मार्च तक Barcelona, Spain में आयोजित किया जाएगा। वही लीक के अनुसार यह फोन भारत में भी मई की दूसरी तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है।
✅ Official : Vivo X300 Ultra will launch globally 😍
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) February 27, 2026
Next week it'll be showcased at MWC
Specs :
✅ 200MP LYT901 +50MP LYT828 UW+ 200MP HPB periscope 🤳50MP (AF)
✅ Snapdragon 8 Elite Gen 5
✅ ~7000mAh🔋100W⚡40W
✅ 6.82" 2K flat LTPO OLED
✅ USB 3.2
🇮🇳 launch : Q2 ~May
डिस्प्ले: अपकमिंग वीवो x300 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 6.82 इंच की 2K Flat LTPO OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।
प्राइमरी कैमरा: बात करें अगर इस अपकमिंग फोन के कैमरा सेटअप की तो लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें Sony LYT-901 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, Sony LYT-828 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 200 मेगापिक्सल का HPB पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस वीवो स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सैलरी शूटर कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी: यह अपकमिंग स्मार्टफोन 7000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम हो सकती है।
प्रोसेसर: बात की जाए अगर इस अपकमिंग फोन के प्रोसेसर की तो लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Also Read:- Realme Note 80 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, मिल सकती है 6300mAh की बड़ी बैटरी
Trending now