1 मार्च से इन Vivo और iQOO स्मार्टफोंस के बढ़ जाएंगे दाम, जानें क्या होगी नई प्राइस

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपने Vivo T4x, Vivo T4R और Vivo T4 स्मार्टफोन की कीमत में 1 मार्च से बढ़ोतरी करने वाली है। साथ ही iQOO कंपनी भी अपने iQOO Z10x, iQOO Z10R और iQOO Z10 स्मार्टफोन की कीमत 1 मार्च से बढ़ाने वाली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर Debayan Roy ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी लीक की है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई ऑफीशियली अनाउंसमेंट नहीं किया है। तो चलिए इन Vivo और iQOO स्मार्टफोंस की नई प्राइस क्या होगी इसके बारे में जानते हैं।

Vivo T4x और iQOO Z10x की नई कीमत

लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मार्च से Vivo T4x और iQOO Z10x स्मार्टफोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 1,500 रुपए की बढ़ोतरी होगी। वहीं Vivo T4x और iQOO Z10x स्मार्टफोन के 8GB+128GB और 8GB+256GB मॉडल की कीमत में 2,500 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी।

यानी की 1 मार्च से Vivo T4x और iQOO Z10x स्मार्टफोन के 6GB+128GB वेरिएंट की नई कीमत 16,999 रुपए, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए हो जाएगी। जबकि Vivo T4x के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए और iQOO Z10x के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपए हो जाएगी।

Vivo T4R और iQOO Z10R की नई कीमत

लीक रिपोर्ट्स की माने तो 1 मार्च से Vivo T4R और iQOO Z10R स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 2,000 रुपए की बढ़ोतरी होगी। यानी की 1 मार्च से Vivo T4R और iQOO Z10R स्मार्टफोन के 8GB+128GB वेरिएंट की नई कीमत 22,999 रुपए, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपए हो जाएगी।

Vivo T4 और iQOO Z10 की नई कीमत

टिपस्टर Debayan Roy के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 1 मार्च से Vivo T4 और iQOO Z10 स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत 2,000 रुपए बढ़ जाएगी। यानी की Vivo T4 और iQOO Z10 के 8GB+128GB वेरिएंट की नई कीमत 24,999 रुपए, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपए और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपए हो जाएगी।

मिलते हैं ये दमदार फीचर्स

सबसे पहले अगर हम Vivo T4x और iQOO Z10x स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इन दोनों ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72 इंच की पंच होल LCD डिस्पले मिलती है। ये दोनों ही फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आते हैं जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करते हैं। पावर सप्लाई के लिए इनमें 6500mAh की बैटरी दी जाती है जो 44W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo T4x और iQOO Z10x स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। वही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दोनों ही फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाता है।

Vivo T4R और iQOO Z10R स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इन दोनों ही स्मार्टफोन के अंदर 6.77 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED Curved डिस्प्ले मिलती है। इन दोनों स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 5700mAh की बैटरी दी गई है जो 44W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आते हैं जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Vivo T4R और iQOO Z10R दोनों ही स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाता है। वही सेल्फी खींचने के लिए इन दोनों स्मार्टफोन के फ्रंट वाली साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।

Vivo T4 और iQOO Z10 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इन दोनों ही स्मार्टफोन में 6.77 इंच की पंच होल 120Hz AMOLED Curved डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर के तौर पर इन स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करते हैं। फोन में 7300 mAh की बैटरी लगी हुई है जो 90W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

शानदार फोटोग्राफी के लिए Vivo T4 और iQOO Z10 दोनों ही स्मार्टफोन के बैक साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा देखने को मिल जाता है। वही शानदार क्वालिटी में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इन फोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है।

Also Read:- 7000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन की लॉन्च डेट हुई फिक्स, इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़