Infinix कंपनी ने भारतीय मार्केट में पिछले हफ्ते ही अपना नया 5G स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G को लॉन्च किया था, जिसकी पहली सेल आज यानी की 25 फरवरी 2026 को 12:00 शुरू हो गई है, इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और शानदार बैटरी बैकअप दिया गया है। चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स के बारे में नीचे डिटेल से जान लेते हैं।
Table of Contents
ToggleInfinix Note Edge 5G फोन को यहां से खरीदें
इंफिनिक्स नोट Edge 5G स्मार्टफोन को आप Infinix कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
वेरिएंट और कीमत
Infinix Note Edge 5G स्मार्टफोन को तीन मेमोरी वेरिएंट के साथ पेश किया गया था, जिसमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपए, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 23,999 रुपए और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपए रखी गई है।
मिल रहा शानदार डिस्काउंट
अगर आप इस समय इंफिनिक्स नोट Edge 5G स्मार्टफोन को खरीदने हैं और इसका पेमेंट करने के लिए ICICI Bank credit card और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं, तो आपको 2000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाता है, इसके अलावा कंपनी इस पर No-Cost EMI ऑफर भी पेश करती है, जो की 12 महीना का होने वाला है, नो कॉस्ट EMI ऑफर के द्वारा आप इस फोन को बिना किसी ब्याज के इस फोन को आसान किस्तों में खरीद सकते हो।
मिलेंगे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट
इंफिनिक्स के स्मार्टफोन की पहली सेल के साथ ही कंपनी ने कई एक्स्ट्रा बेनिफिट भी पेश किए हैं, जिनका बेनिफिट आप ले सकते हैं, इसमें आपको 6 महीने के अंदर स्क्रीन टूटने पर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, 18 महीने का Google Gemini Pro Subscription और 1 साल का एक्सटेंड वारंटी जो कि चुनिंदा ग्राहकों को दी जाएगी।

मिलते हैं शानदार फीचर्स
डिस्प्ले: इंफिनिक्स के इस 5G फोन 6.78 इंच की पंच होल LTPS AMOLED डिस्पले मिलती है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits पिक ब्राइटनेस के साथ आती है। साथ ही फोन में IP65 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी दी जाती है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस इंफिनिक्स हैंडसेट के प्रोसेसर की तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो एंड्रॉयड v16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।
प्राइमरी कैमरा: शानदार फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जो ड्यूल एलईडी फ्लैशलाइट के साथ आता है।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी खींचने के लिए इस इंफिनिक्स स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।
बैटरी: यह इंफिनिक्स नोट एज 5G स्मार्टफोन 6500mAh की पावरफुल बैटरी से चलता है जो 45W क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Also Read:- लॉन्च से पहले ही Vivo V70 FE स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे से हो सकता है लैस







