Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

अपकमिंग Vivo V70 FE स्मार्टफोन को लेकर लगातार रेंडर्स लीक हो रहे हैं। अब यह स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही इंडोनेशिया की ई-कॉमर्स वेबसाइट Blibli पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में इस अपकमिंग फोन के रैम और स्टोरेज, कैमरा, बैटरी और प्री-ऑर्डर डीटेल्स लीक हुई है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया जा सकता है साथ ही इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। तो चलिए इस फोन की लीक हुई ताजा रिपोर्ट्स के बारे में जानते हैं।
आगामी Vivo V70 FE स्मार्टफोन को इंडोनेशिया की ई-कॉमर्स वेबसाइट Blibli पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार इस अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज, 8GB रैम + 512GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। Blibli पर इस स्मार्टफोन की कीमत Rp6,499,000 यानी तकरीबन 35,000 रुपए रखी गई है। लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन Muse Purple, Ocean Blue और Silver कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा।
लिस्टिंग के अनुसार Vivo V70 FE स्मार्टफोन का Blind प्री-ऑर्डर 20 फरवरी से स्टार्ट होगा और 8 मार्च तक चलेगा, जबकि इस फोन का रेगुलर प्री-ऑर्डर 9 मार्च से स्टार्ट होकर 12 मार्च तक रहने वाला है। साथ ही लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि इस फोन की सेलिंग 13 मार्च से 16 मार्च के बीच होगी। इसके अलावा ग्राहकों को प्री-ऑर्डर बेनिफिट्स भी मिलेंगे, जिसमें Vivo Buds 3 TWS बोनस, 2 साल की यूनिट वारंटी और 12 महीने की स्क्रीन वारंटी जैसे बोनस मिलेंगे।

डिस्प्ले: अपकमिंग वीवो V70 FE स्मार्टफोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले की जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलने की संभावना है।
प्रोसेसर: बात करें इस अपकमिंग फोन के प्रोसेसर की तो लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर का सपोर्ट मिलने वाला है जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करेगा साथ ही फोन में 5G नेटवर्क की सुविधा मिलेगी।
प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक इस अपकमिंग फोन में बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ देखने को मिलने वाला है।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन के सामने वाली साइट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की उम्मीद है।
बैटरी: Vivo V70 FE स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम रहेगी।
Also Read:- ₹4000 महंगा होगा 7400mAh बैटरी वाला OnePlus 15R स्मार्टफोन, जाने नई कीमत
Trending now