दुनिया के सबसे पतले 8000mAh बैटरी वाले Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, जानें ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन

Tecno Pova Curve 2 5G: इंडिया के सबसे पतले 8000mAh बैटरी वाले टेकनो फोन की आज यानी 20 फरवरी से देश भर में सेल शुरू हो चुकी है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहले सबसे पतला 8000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन है और साथ ही यह फोन इंडिया का पहला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन भी बन चुका है। इस लेटेस्ट 5G फोन की सेल आज से शुरू हो गई है और कंपनी ने इस फोन की पहली सेल में ही तगड़े ऑफर्स निकाले हैं। तो चलिए इसकी फीचर्स, कीमत और ऑफर्स की डिटेल जानते हैं।

Tecno Pova Curve 2 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: सबसे पहले अगर टेक्नो पोवा कर्व 2 5G स्मार्टफोन की डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.78 इंच की 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2644×1208 पिक्सल रेजोल्यूशन, 4500 nits पिक ब्राइटनेस, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन और 2304 PWM डिमिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Tecno Pova Curve 2 5G
Tecno Pova Curve 2 5G

प्रोसेसर: यह फोन इंडिया का पहला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर पर वर्क करने वाला स्मार्टफोन है। इस फोन में कंपनी ने डेडीकेटेड G1 चिप भी लगाई है जिससे यह 20 5G बैंड्स को सपोर्ट कर सकता है। वही इस फोन में SE1 wifi चिप दिया गया है जो इस फोन को URSP इंटेलिजेंट नेटवर्क स्विचिंग के साथ स्ट्रांग कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो टेक्नो कंपनी के इस 5G फोन में पीछे वाली साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप लगा हुआ है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है।

Also Read:- Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, मिलेगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट

सेल्फी कैमरा: शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए टेक्नो पोवा कर्व 2 फोन के फ्रंट वाली साइड पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फ शूटर कैमरा देखने को मिलता है।

रैम और स्टोरेज: Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन को 8GB रैम और 128GB व 256GB स्टोरेज के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है।

बैटरी: बात करें अगर इस फोन की बैटरी की तो कंपनी का दावा है कि यह फोन दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन है जिसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Tecno Pova Curve 2 5G
Tecno Pova Curve 2 5G

Tecno Pova Curve 2 5G कीमत

Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स के साथ उतर गया है जिसमें 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए रखी गई है जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए रखी गई है। टेक्नो कंपनी के इस 5G फोन को Storm Titanium, Mystic Purple और Melting Silver कलर में खरीद सकते हैं।

Tecno Pova Curve 2 5G
Tecno Pova Curve 2 5G

Tecno Pova Curve 2 5G ऑफर्स

आज यानी 20 फरवरी से इस टेकनो स्मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है। फोन की पहली सेल में ही कंपनी की तरफ से 1,500 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट प्राइवेट और सरकारी सभी बैंक कार्ड पर मिल रहा है। इस डिस्काउंट के बाद इस 5G फोन को सिर्फ 26,499 रुपए में खरीद कर अपना बना सकते हैं।

वहीं अगर आप टेक्नो पोवा कर्व 2 स्मार्टफोन को 3 या 6 महीने की नो कॉस्ट EMI पर खरीदते हैं तो कंपनी की तरफ से 3,000 रुपए का कैशबैक भी दिया जा रहा है। यानी कि इस फोन को EMI पर खरीदने पर इस फोन की कीमत 24,999 रुपए रह जाएगी।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़