वीवो कंपनी अपनी X सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo X300 FE को मार्च महीने में लॉन्च कर सकती है। इस फोन को लेकर लगातार रिपोर्ट्स सामने आ रही है यह स्मार्टफोन एक्स300 लाइनअप का किफायती मॉडल साबित हो सकता है। हाल ही में इस अपकमिंग वीवो डिवाइस को दो सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इसी बीच अब गीकबेंच लिस्टिंग में इस फोन के परफॉर्मेंस स्कोर, रैम, प्रोसेसर और कलर ऑप्शंस की जानकारी सामने आई है। तो चलिए इस डिटेल के साथ जानते हैं।
Table of Contents
ToggleVivo X300 FE प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
Geekbench लिस्टिंग में नया Vivo X300 FE डिवाइस मॉडल नंबर V2537 के साथ नजर आया है। लिस्टिंग के मुताबिक इस अपकमिंग हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह 6-कोर फैब्रिकेशंस पर बना प्रोसेसर होगा जिसकी क्षमता 3.32 गीगाहर्टज पर रन करने की है।
लिस्टिंग में इस बात का भी जिक्र किया गया है की अपकमिंग Vivo X300 FE स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ स्पेस हो सकता है। वही लिस्टिंग के अनुसार यह फोन OriginOS 6 पर बेस्ड एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर सकता है। बात करें अगर इस फोन के परफॉर्मेंस की तो गीकबेंच 6.5 के सिंगल-कोर टेस्ट में इस फोन में 2701 अंक हासिल किए हैं, जबकि मल्टी-कोर टेस्ट में 8180 अंक प्राप्त किए हैं।

कैमरा सेटअप, बैटरी और कलर ऑप्शंस
आगामी वीवो एक्स300 एफई फोन में 6.31 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। बात करें अगर फोन की बैटरी की तो इस फोन में पावर सप्लाई के लिए 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। वही सिक्योरिटी के लिए इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
Also Read:- Infinix Note 60 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, बैटरी और रैम की जानकारी आई सामने
लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो विवो के इस अपकमिंग फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 3X पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। वही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा भी दिया जा सकता है।
लीक्स के अनुसार Vivo X300 FE स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में पेश हो सकता है जिसमें 12GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज विकल्प शामिल हो सकते हैं। वही बात करें अगर इस फोन के कलर ऑप्शंस की तो उम्मीद है कि यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में आ सकता है।







