Infinix Note 60 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, बैटरी और रैम की जानकारी आई सामने

Infinix Note 60 Ultra: इंफिनिक्स कंपनी जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर सकती है इस अपकमिंग फोन का नाम Infinix Note 60 Ultra होगा। यह फोन सुर्खियों में बना हुआ है लगातार इस फोन के रेंडर्स लीक हो रहे हैं। कंपनी इसे लेकर टीचर भी जारी कर चुकी है। अब इस अपकमिंग फोन की डिजाइन, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी नई डीटेल्स सामने आई है। तो चलिए इस अपकमिंग फोन के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

FCC लिस्टिंग में सामने आया Infinix Note 60 Ultra स्मार्टफोन

अपकमिंग इंफिनिक्स नोट 60 अल्ट्रा स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन डेटाबेस में मॉडल नंबर X6877 के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार इस अपकमिंग इंफिनिक्स डिवाइस में 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क सपोर्ट मिलेगा। लिस्टिंग में इस बात का भी जिक्र हुआ है की फोन में Satellite S-44 Satellite S-1087 दी जाएगी जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि फोन में एंड्रॉयड टू वे सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है।

Also Read:- 8400 Ultimate प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ जल्द लॉन्च होगा Infinix GT 50 Pro गेमिंग फोन, लीक में हुआ खुलासा

इससे पहले ब्रांड भी सैटलाइट कम्युनिकेशन फीचर की पुष्टि कर चुका है। इसके अलावा लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार इस अपकमिंग फोन में NFC, हॉटस्पॉट, डुएल बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी दिए जाएंगे।

Infinix Note 60 Ultra

कैसा होगा Infinix Note 60 Ultra का डिजाइन

बात की जाए अगर अपकमिंग इंफिनिक्स नोट 60 अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन के डिजाइन की तो इस फोन के पीछे वाली साइड के ऊपर वाले हिस्से में चौड़ा और बड़ा कैमरा आईलैंड देखने को मिल सकता है। फोन में सर्कुलर कट आउट नजर आ रही है जो LED Flash और कैमरा सेंसर के लिए होंगे। हैंडसेट के दाएं साइड में सिंगल बटन है जो डेडीकेटेड AI बटन हो सकता है जबकि बाईं साइड में दो बटन दिखाई दे रहे है जो पावर बटन और वॉल्यूम रोकर हो सकते हैं।

Infinix Note 60 Ultra
Infinix Note 60 Ultra

मिल सकते हैं ये फीचर्स

FCC लिस्टिंग के मुताबिक अपकमिंग फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है। इससे पहले यह फोन 12GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ Carlcare India वेबसाइट पर देखा जा चुका है जिससे यह लगता है कि इस फोन को हाई-एंड कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जा सकता है।

FCC लिस्टिंग में BL-68DX और BL-58KX बैटरी मॉड्यूल का भी जिक्र किया गया है इससे उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन कुछ मार्केट में 6000mAh बैटरी और कुछ मार्केट में 7000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार हैंडसेट में 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़