Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Lava Bold N2: इंडियन मार्केट की पॉपुलर कंपनी Lava ने आज बजट सेगमेंट में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Lava Bold N2 रखा गया है। इस फोन को एक बजट कीमत के साथ पेश किया गया है। खास बात यह है कि इस फोन में कम बजट में ही 5000mAh की पावरफुल बैटरी 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तो चलिए इसकी सभी फीचर्स और कीमत की डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।
Also Read:- 8400 Ultimate प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ जल्द लॉन्च होगा Infinix GT 50 Pro गेमिंग फोन, लीक में हुआ खुलासा
डिस्प्ले: लावा बोल्ड N2 स्मार्टफोन में 6.75 इंच की स्मूथ HD+ डिस्प्ले दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह फोन प्रीमियम ग्लासी बैक फिनिश के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है जो इस पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा देता है। वही इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Bold N2 फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का AI डुएल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिससे शानदार फोटोग्राफी की जा सकती है।

सेल्फी कैमरा: वीडियो कॉलिंग और सेल्फी फोटो खींचने के लिए इस लावा हैंडसेट में सामने की साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिलता है।
रैम और स्टोरेज: Lava Bold N2 स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है यानी कि यूजर्स 8GB तक की एक्सपेंडेबल राम का फायदा उठा सकते हैं साथ ही 64GB स्टोरेज की सुविधा दी गई है।
प्रोसेसर: बात करें अगर लावा कंपनी के इस नए डिवाइस के परफॉर्मेंस की तो इस फोन में UNISOC SC9863A प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिससे यूजर्स बेसिक टास्क और सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम: Lava Bold N2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 Go एडिशन पर रन करता है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें नो एड्स और नो ब्लॉटवेयर मिलेगा जिससे यूजर्स बिना किसी रूकावट के फोन को चला पाएंगे।
बैटरी: पावर सप्लाई के लिए लावा कंपनी के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है जो लंबे समय तक का बैकअप देती है।

Lava Bold N2 स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की भारतीय बाजार में कीमत मात्र 7,499 रुपए रखी गई है। इस फोन को कंपनी ने मार्केट में सेचैन व्हाइट और इंडस ब्लैक कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया है। नए लावा फोन की पहली सेल Amazon पर 27 फरवरी से शुरू होगी।
Trending now