रियलमी कंपनी अपने ग्राहकों के लिए मार्केट में एक और सस्ता स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसका नाम Realme P4 Lite 4G होगा। कम बजट में बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खोज रहे यूजर्स के लिए रियलमी की P-सीरीज का यह स्मार्टफोन सबसे अच्छा विकल्प बनेगा। Realme ने नए टीजर में P4 Lite 4G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को कंफर्म कर दिया है। यह फोन भारत में 20 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। तो चलिए इस फोन की डिस्प्ले, बैटरी और अन्य फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।
Table of Contents
Toggle6300mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा Realme P4 Lite 4G स्मार्टफोन
ब्रांड ने नए टीचर में आधिकारिक तौर पर यह कंफर्म किया है की नया Realme P4 Lite 4G डिवाइस 6300mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश होगा। यह इस सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी होगी, जिससे यूजर्स काफी लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर पाएंगे।

कैसा होगा फोन का परफॉर्मेंस?
परफॉर्मेंस की बात करें तो नए रियलमी P4 लाइट 4G स्मार्टफोन में UNISOC T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलने वाला है जो बेसिक गेमिंग डेली टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त है। बात करें अगर इस फोन की डिजाइन की तो इस फोन को यूथफुल लुक के साथ प्रीमियम फिनिश दी गई है जिससे यह फोन काफी प्रीमियम दिखाई देता है। फोन को धूल मिट्टी और पानी के हल्के छीटों से बचाने के लिए इसमें IP54 रेटिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Also Read:- OPPO Find N6 फोन होने वाला है लॉन्च, 16GB रैम और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
इसके अलावा रियलमी कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में Circle to Search, Noise Reduction Call 2.0 और AI फोटो एन्हांसमेंट जैसे AI फीचर्स मिलने वाले हैं। जो ग्राहक लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं उन ग्राहकों के लिए यह फोन एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि इस फोन की बैटरी लंबे समय तक चलेगी।
हालांकि, अपकमिंग Realme P4 Lite 4G स्मार्टफोन की डिस्प्ले और कैमरा सेटअप की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन के कैमरा और बाकी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया जा सकता है। खैर इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगी।







