Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Nothing कंपनी जल्द ही अपनी अपकमिंग Nothing Phone (4a) सीरीज लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज को लेकर लगातार रेंडर्स सामने आ रहे हैं। हाल ही में गीकबेंच पर Nothing Phone (4a) को स्पॉट किया गया था। अब Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro के रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ-साथ कलर ऑप्शंस भी लीक हो गए हैं। तो चलिए लीक हुई सभी डिटेल्स विस्तार के साथ जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिपस्टर Sudhanshu Ambhore ने ट्वीट करते हुए Nothing Phone (4a) सीरीज को लेकर जानकारी दी है। टिपस्टर के अनुसार Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकते हैं जिसमें 8GB RAM +128GB Storege और 12GB RAM + 256GB Storege शामिल हो सकते हैं।
Nothing Phone (4a) की बात करें तो इस स्मार्टफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है जबकि Nothing Phone (4a) Pro को ब्लैक और सिल्वर कलर में पेश किया जा सकता है। पिछले लीक्स में यह दावा किया गया था Nothing Phone (4a) सीरीज पिंक और ब्लू कलर ऑप्शंस के साथ भी आ सकती है। लेकिन नई लिक में इन कलर ऑप्शंस का कहीं पर भी जिक्र नहीं किया गया है।

Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन EPREL सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है जहां इसके कई स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के अनुसार इस अपकमिंग नथिंग फोन में 5088mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसे 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वही कंपनी ने भी नथिंग फोन (4a) सीरीज में स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए अपग्रेडेड UFS 3.1 स्टोरेज देने की पुष्टि की है।
Also Read:- NBTC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ POCO C81 Pro स्मार्टफोन, जल्द हो सकता है लॉन्च
हालांकि इस अपकमिंग सीरीज कैमरा फीचर्स डिस्प्ले अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन लगातार लीक हो रहे रेंडर्स से लगता है कि कंपनी इस अपकमिंग सीरीज में दमदार फीचर्स का सपोर्ट देने वाली है। हालांकि सभी फीचर्स की डिटेल फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगी।
Trending now