इंडिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला Tecno Pova Curve 2 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जाने स्पेसिफिकेशंस और कीमत

Tecno Pova Curve 2: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने आज इंडिया में यह कारनामा कर दिखाया है। टेक्नो कंपनी ने आज इंडिया में अपना पहला MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Tecno Pova Curve 2 रखा गया है। इसके साथ ही टेक्नो कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन के अंदर 8000mAh की सबसे लंबी बैटरी दी है। तो चलिए इस टेक्नो स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस और कीमत की पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।

tecno pova curve 2
tecno pova curve 2

Tecno Pova Curve 2 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: टेक्नो पोवा कर्व 2 फोन में 6.78 इंच की 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 2644×1208 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। वही इस फोन की डिस्प्ले में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन, 4500 nits पिक ब्राइटनेस और 2304Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिल जाता है।

प्रोसेसर: बात करें अगर इस नए स्मार्टफोन की प्रोसेसर की तो इस फोन में इंडिया का पहला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया गया है जो ELLA AI 2.0 पर रन करता है। यह 6nm फैब्रिकेशंस पर बना ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जिसकी क्षमता 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की है।

प्राइमरी कैमरा: शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए टेक्नो कंपनी ने इस फोन के पीछे वाली साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप लगाया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा देखने को मिलता है।

Also Read:- 5000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Lava Star 3 फोन, कीमत सिर्फ ₹7499

सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस नए टेक्नो पोवा कर्व 2 5G फोन के फ्रंट वाले पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगाया गया है।

बैटरी: Tecno Pova Curve 2 स्मार्टफोन में कंपनी ने अब तक की सबसे बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया है। इसमें कंपनी ने 8000mAh की पावरफुल बैटरी लगाई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

tecno pova curve 2
tecno pova curve 2

Tecno Pova Curve 2 कीमत और उपलब्धता

Tecno Pova Curve 2 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स के साथ उतारा गया है। इस फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारतीय बाजार में कीमत 27,999 रुपए रखी गई है, जबकि इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए तय की गई है। नए टेक्नो 5G फोन को Melting Silver, Storm Titanium और Mystic Purple कलर में पेश किया गया है। वही आपको बताते चले कि Tecno Pova Curve 2 फोन की पहली सेल 20 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर स्टार्ट हो जाएगी।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़