Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Lava Star 3: इंडियन मार्केट की पॉपुलर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा इंटरनेशनल आज मार्केट में अपना नया Lava Star 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जो ग्राहक कम बजट में दमदार प्रोसेसर, लंबी बैटरी और शानदार कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन खरीदने की चाह रखते हैं उनके लिए लावा कंपनी ने यह बहुत ही तगड़ा तोहफा दिया है। इस लावा स्टार 3 फोन में 5000mAh की बैटरी, 8GB रैम और 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। चलिए इसकी कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स बारीकी से जान लेते हैं।
डिस्प्ले: लावा स्टार 3 स्मार्टफोन में 6.75 इंच की वॉटर ड्रॉप नोच HD+ डिस्पले दी गई है जो 260 ppi पिक्सल डेंसिटी, 16M कलर डेप्थ और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस लावा स्मार्टफोन को 2.5D ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। वही इस फोन को पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए इसमें IP64 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
प्रोसेसर: लावा स्टार 3 फोन के प्रोसेसर की तो इसके अंदर UNISOC SC9863A ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जिसकी क्षमता 1.2GHz से लेकर 1.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की है। लावा कंपनी का यह फोन एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया गया है जो ‘गो’ एडिशन पर वर्क करता है।

रैम और स्टोरेज: Lava Star 3 एक्सपेंडेबल रैम तकनीक के साथ आता है जिससे इस फोन की फिजिकल रैम 4GB को 4GB वर्चुअल रैम से जोड़कर 8GB रैम बनाया जा सकता है।
प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो लावा कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में पीछे वाली साइड पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल जाता है।
सेल्फी कैमरा: वही दमदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस लावा फोन के सामने वाली साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगाया गया है।
बैटरी: लावा कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 5000mAh की शानदार बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इस लावा हैंडसेट को एक बार फुल चार्ज कर लिया जाए तो इसे 10 घंटे तक YouTube चलाया जा सकता है। वही Stand By मोड में यह फोन 14 दिन यानी तकरीबन 340 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है।

Lava Star 3 फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 7,499 रुपए में लॉन्च किया गया है। लावा कंपनी इस फोन की खरीदारी पर 1 साल की फुल वारंटी के साथ फ्री होम सर्विस की सुविधा दे रही है। लावा कंपनी के इस नए फोन को अगले महीने यानी मार्च से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से Indus Black और Siachen White कलर में खरीद सकेंगे।
Trending now