Vivo Y51 Pro 5G के कलर ऑप्शन, कीमत और स्पेसिफिकेशन हुए लीक, 7200mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

Vivo कंपनी भारतीय मार्केट में काफी कम कीमत के साथ Vivo Y51 Pro 5G स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने वाली है, वीवो के इस 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और कलर ऑप्शन लीक हो गए हैं, वीवो Y51 प्रो 5G स्मार्टफोन MediaTak Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला है, चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में नीचे डिटेल से जानते हैं।

Vivo Y51 Pro 5G कीमत और कलर ऑप्शन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर Anant Rawat ने Vivo Y51 Pro 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और कलर ऑप्शन को शेयर किया है, टिपस्टर के अनुसार 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए और 8GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए रखी जा सकती है, यह स्मार्टफोन Festive Red और Noble Gold कलर के साथ पेश हो सकता है।

Vivo Y51 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार वीवो Y51 प्रो 5G स्मार्टफोन में 6.75 इंच की डिस्प्ले हो सकती है, जो 1250 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है।

प्रोसेसर: इसके प्रोसेसर सपोर्ट की बात करें तो इसमें MediaTak Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया जा सकता है। स्मार्टफोन OriginOS 6 पर काम करेगा। वीवो Y51 प्रो 5G स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से बेसन के लिए इसमें IP68/IP69 रेटिंग दी जा सकती है।

प्राइमरी कैमरा: इसके कैमरा क्वालिटी की बात करें तो उसके बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप होने वाले हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सपोर्ट दिया जा सकता है, जिससे आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं।

सेल्फी कैमरा: अगर इसकी सेल्फी कैमरे की बात करें तो उसके फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स के लिए होने वाले हैं।

बैटरी: Vivo Y51 Pro 5G फोन में 7200mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Also Read:- OPPO K14 5G की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 7000mAh बैटरी और Dimensity 6300 चिपसेट के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़