Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

OPPO कंपनी अपने यूजर्स के लिए मार्केट में एक से बढ़कर एक दमदार स्मार्टफोन लाती रहती है। कंपनी ने पिछले महीने ही अपने OPPO K14x 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस 5G स्मार्टफोन का एक और नया वेरिएंट लॉन्च किया है जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। कम बजट में 5G स्मार्टफोन की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए यह एक बहुत ही अच्छा विकल्प बन सकता है। तो चलिए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
OPPO K14x 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 12,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इससे पहले कंपनी ने इंडिया में इस फोन के 4GB रैम+128GB स्टोरेज और 6GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए थे। इस नए वेरिएंट की सेल आज से ही कंपनी की आधिकारिक ई-स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है।
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी OPPO K14x 5G के नए वेरिएंट पर 750 रुपए तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन को ग्राहकों के लिए 3 महीने की नो कॉस्ट EMI पर भी उपलब्ध कराया है। इसके अलावा बात करें इस फोन के कलर ऑप्शंस की तो इस फोन को आप प्रिज्म वायलेट और आइस ब्लू जैसे कलर ऑप्शंस के साथ खरीद सकते हैं।

डिस्प्ले: ओप्पो के14एक्स 5G स्मार्टफोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्पले देखने को मिल जाती है जो 1125 nits पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। वही इस फोन में पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस ओप्पो हैंडसेट के प्रोसेसर की तो इस फोन के अंदर आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा को प्रोसेसर मिल जाता है जो एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।
बैटरी: OPPO K14x 5G स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है जो 45W Super VOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो इस ओप्पो स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होता है। इसके साथ ही इस फोन के कमरे में AI Eraser, AI Best Shot, AI Reflection Remover और AI Unblur जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस ओप्पो हैंडसेट के सामने वाली साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल जाता है।