भारतीय बाजार की सबसे मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo चीन में अगले महीने मार्च में बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है जिसमें कई प्रीमियम डिवाइस पेश किए जाएंगे। इनमें Vivo X300 Max फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी शामिल होगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इससे पहले ही अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन 3C लिस्टिंग में सामने आ चुका है जिसमें इसके चार्जिंग फीचर्स की जानकारी सामने आई है। तो चलिए इस पूरे डिटेल्स के साथ जानते हैं।

Table of Contents
Toggle90W फास्ट चार्जर के साथ होगा लॉन्च
नया वीवो स्मार्टफोन 3C लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2548A के साथ लिस्ट हुआ है जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ आ सकता है। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक यही डिवाइस चीन में Vivo X300 Max नाम से लॉन्च किया जा सकता है। पहले बताया जा रहा था कि यह फोन Vivo X300s हो सकता है लेकिन अब बताया जा रहा है कि यह Vivo X300 Max नाम से लॉन्च हो सकता है।
Also Read:- लॉन्च से पहले ही लीक हुई Vivo V70 फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस भी आए सामने, जानें कब होगा लॉन्च
Vivo X300 Max लिक स्पेसिफिकेशंस
लीक हुई रिपोर्ट्स के माने तो आगामी विवो एक्स300 मैक्स फोन में 6.78 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली LTPO OLED Flat डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। वही सिक्योरिटी के लिए इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा मिल सकती है। इसके साथ ही इस वीवो फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 व IP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग की सुविधा मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग Vivo X300 Max फोन के बैक पैनल पर बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉडल दिया जा सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन का कैमरा सेटअप Zeiss से लैस होगा।
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए वीवो कंपनी के इस अपकमिंग हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है जो OriginOS 6 पर बेस्ड एंड्रॉयड v16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करेगा। स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 7000 mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद की जा रही है जिसे 90W फास्ट चार्जिंग से जोड़ा जाएगा।







