Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी POCO अपनी सी सीरीज लाइनअप का विस्तार करने के लिए इस सीरीज के एक और नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है जिसका नाम POCO C85x 5G होगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दी गई है जहां से इस फोन की रियर डिजाइन के साथ लॉन्च डेट की जानकारी सामने आई है। तो चलिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और खासियत के बारे में जानते हैं।
कंपनी ने POCO C85x 5G स्मार्टफोन का एक पोस्ट माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव किया है। इस पोस्ट के जरिए कंपनी ने यह कंफर्म कर दिया है की पोको कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 10 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस अपकमिंग फोन को “Battery Ka Khiladi” टैगलाइन के साथ तेज कर रही है जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि यह फोन बड़ी बैटरी या लंबी बैटरी लाइफ के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है।

माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हुए पोस्ट में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्मार्टफोन को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं जिससे इस फोन का बैक पैनल साफ दिखाई दे रहा है। फोन के बैक पैनल पर गोल्डन कलर का डुएल टोन फिनिश देखने को मिलता है जिसके एक साइड मैट या प्लेन फिनिश दिखाई गई है जबकि दूसरे हिस्से में टेक्सचर्ड फिनिश देखने को मिल रही है।
इस फोन के बैक पैनल पर ऊपर बाएं साइड में कोने में वर्टिकल पोजिशन में पिल-शेप का कैमरा मॉडल नजर आ रहा है जिसके अंदर दो गोल कैमरा कटआउट दिए गए हैं जो प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा हो सकते हैं। एलईडी फ्लैश कैमरा माड्यूल के बाहर नजर आ रहा है।
POCO C85x 5G स्मार्टफोन का डिजाइन पिछले साल भारत में लॉन्च हुए POCO C71 के जैसा लग रहा है। हालांकि दोनों स्मार्टफोन में थोड़ा सा अंतर भी नजर आता है क्योंकि POCO C71 को ग्रिल टेक्सचर के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन नए पोको सी85एक्स 5G फोन में सिंपल टेक्सचर वाला फिनिश देखने को मिल रहा है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक इस 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस की कोई डिटेल शेयर नहीं की है लेकिन इस फोन के टीचर पोस्ट से ऐसा लगता है कि इस फोन में कंपनी लंबे समय तक चलने वाली बड़ी बैटरी का सपोर्ट दे सकती है। वही लीक हुई पिछली लिस्टिंग के मुताबिक इस 5G स्मार्टफोन का रियर कैमरा सेटअप 32 मेगापिक्सल का हो सकता है।
Also Read:- 7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ Realme C83 5G स्मार्टफोन, देखें कीमत और खासियत