Vivo ने चीन में अपनी वॉइस सीरीज का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने Vivo Y37 Plus 5G नाम दिया है। यह स्मार्टफोन लो बजट स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में पावर सप्लाई के लिए 6000mAh की पावरफुल बैटरी और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। तो चलिए इस स्मार्टफोन की कीमत, कलर ऑप्शन और इसके स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल जानते हैं।
Table of Contents
ToggleVivo Y37 Plus 5G कीमत
Vivo Y37 Plus 5G स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 1,599 युआन की कीमत पर पेश किया गया है। यानी कि इंडियन करेंसी के मुताबिक इस स्मार्टफोन की कीमत तकरीबन 21,000 रुपए रखी गई है। वीवो कंपनी के इस नए स्मार्टफोन चीन में ग्लेज ब्लू, ऑब्सिडियन ब्लैक और सनराइज गोल्ड कलर के साथ शुरू होगी।

Vivo Y37 Plus 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: वीवो वाई37 प्लस 5G स्मार्टफोन में 6.74 इंच की पंच होल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जो 1000 nits ब्राइटनेस, 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है।
प्राइमरी कैमरा: स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में बैक पैनल पर f/2.2 एपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा सेटअप लगाया गया है।
सेल्फी कैमरा: वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर यूजर्स को 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।
रैम और स्टोरेज: Vivo Y37 Plus 5G उनको चीन में 8GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है जिसे एक्सपेंडेबल करके 16GB तक बढ़ाया जा सकता है इसके साथ ही फोन में 256GB स्टोरेज देखने को मिल जाता है।
प्रोसेसर: वीवो कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन के अंदर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगाया है जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर वर्क करता है।
बैटरी: Vivo Y37 Plus 5G स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 6000mAh की पावरफुल बैटरी लगी हुई है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। इस फोन पर कंपनी 5 साल की बैटरी का दावा भी कर रही है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: इसके अलावा कनेक्टिविटी के तौर पर इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, NFC, इंफ्रारेड सेंसर और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।






