स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने आज अपना नया Realme 16 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का लुक बेहद ही आकर्षक बनाया गया है और यह फोन इंडिया का पहला सेल्फी मिरर वाला फोन है। इसमें कंपनी ने 7000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप लगाया है। तो चलिए इस फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेसिफिकेशंस की सभी डिटेल्स जान लेते हैं।
Table of Contents
ToggleRealme 16 5G डिजाइन
रियलमी 16 5G स्मार्टफोन की डिजाइन की अगर बात करें तो इस फोन को Selfie Mirror के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर कैमरा सेटअप में यह छोटा सा मिरर लगाया गया है यानी की इस मिरर में देखकर ही मोबाइल के बैक कैमरे से ही सेल्फी खींच सकते हैं।

Realme 16 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: रियलमी कंपनी के इस नए 5G स्मार्टफोन में 6.57 इंच की 2372×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली पंच होल FHD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले लगाई है। यह डिस्प्ले 4200 nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 3000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस नए रियलमी स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो कंपनी ने इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी UI 7.0 पर वर्क करता है। इस फोन के साथ कंपनी 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल का एंड्रॉयड ओएस अपडेट भी दे रही है।
बैटरी: Realme 16 5G फोन को पावर सप्लाई देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो 60W फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करने में सक्षम है।
प्राइमरी कैमरा: इस रियलमी डिवाइस के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस रियलमी हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल जाता है।
रैम और स्टोरेज: रियलमी का यह नया डिवाइस LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ मार्केट में उतर गया है। स्मार्टफोन को हैवी गेमिंग के दौरान ठंडा रखने के लिए इसमें 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम का दिया गया है।
अन्य फीचर्स: इस फोन में मिलने वाले अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP69 Pro रेटिंग का सपोर्ट देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर और DT Star D+ ग्लास प्रोटेक्शन की लेयर भी देखने को मिलती है।
Realme 16 5G कीमत और कलर ऑप्शन
Realme 16 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में कल तीन वेरिएंट्स के साथ उतर गया है जिसमें 8GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए रखी गई है। वही 8GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रखी गई है। जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपए तय की गई है। कंपनी इस फोन की फर्स्ट सेल में 3,000 रुपए का बैंक डिस्काउंट और 5,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस भी देने वाली है।






