7000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट के साथ POCO M8s 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

POCO ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया सस्ता 5G स्मार्टफोन POCO M8s 5G को लॉन्च किया है, स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 7000mAh बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है, पोको कंपनी ने पोको एम8एस 5G स्मार्टफोन को काफी कम कीमत के साथ ग्लोबल मार्केट में पेश किया है, जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस के साथ आया है, चलिए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।

POCO M8s 5G डिस्प्ले और प्रोसेसर

पोको M8s 5G स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की Full HD+ पंच होल डिस्पले दी गई है, जो 2340×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 850 निट्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है, इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो Xiaomi HyperOS 2 पर रन करता है।

POCO M8s 5G
POCO M8s 5G/Photo Credit: POCO

POCO M8s 5G कैमरा और बैटरी

पोको के इस सस्ते 5G स्मार्टफोन की बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा दिए गए हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और AI लेंस दिया गया है, जो ड्यूल फ्लैशलाइट के साथ आते हैं। इसके फ्रंट साइड पर आपको 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल जाता है। इसके बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी शक्तिशाली बैटरी दी जाती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

POCO M8s 5G
POCO M8s 5G/Photo Credit: POCO

पोको m8s 5G स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और डस्ट प्रूफ रखने के लिए इसमें IP64 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जाती है, इसके अलावा इस फोन किस साइड में आपको साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6, और Bluetooth 5.1 जैसे फीचर्स दिए गए हैं, फोन के आगे की तरफ Infrared Sensor दिया जाता है जिससे आप अपने फोन को टीवी का रिमोट बना सकते हैं।

POCO M8s 5G कीमत और कलर ऑप्शन

POCO M8s 5Gग्लोबल मार्केट कीमतइंडिया कीमत
6GB+128GB$189₹17,599
8GB+256GB$219₹20,299

POCO कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में POCO M8s 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ उतारा है, 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ $189 रखी गई है, जो इंडिया में 17,599 रुपए के तकरीबन होते हैं, जबकि 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को $219 जो इंडिया के लगभग 20,299 रुपए होते हैं, इस पोको स्मार्टफोन को ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

Also Read:- 12GB RAM और 9020mAh बैटरी वाले Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन की पहली सेल में मिल रहा 3000 रुपए का डिस्काउंट

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *