OPPO K14x 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 16 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। ओप्पो कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन को OPPO India के आधिकारिक ई-स्टोर, ऑनलाइन स्टोर्स और फ्लिपकार्ट से आसानी से खरीद सकते है। इस ओप्पो स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ-साथ दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा क्वालिटी का सपोर्ट दिया है। तो चलिए इसके स्पेसिफिकेशंस, कीमत और ऑफर्स की डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।

Table of Contents
ToggleOPPO K14x 5G कीमत
OPPO K14x 5G स्मार्टफोन को 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है, जबकि 6GB रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ इस 16,999 रुपए में खरीद कर अपना बना सकते हैं। इस ओप्पो हैंडसेट को Icy Blue और Prism Violet कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है।
लॉन्च डेट ऑफर के तहत अगर आप इस फोन की खरीदारी चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए करते हैं तो आपको इंस्टेंट 1,500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद इस फोन की 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपए और 6GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपए रह जाएगी। इतना ही नहीं इस ओप्पो फोन पर कंपनी ने 3 महीने तक का नो कॉस्ट EMI ऑफर भी निकाला है।

OPPO K14x 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: ओप्पो के14एक्स 5G फोन में 6.75 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+डिस्प्ले दी गई है यह डिस्प्ले 1125 nits पिक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। साथ ही इस फोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP64 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग मिलती है।
प्राइमरी कैमरा: शानदार फोटोग्राफी के लिए ओप्पो कंपनी के इस 5G फोन मैं पीछे वाली साइड पर 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा मिलता है जिसमें AI Portrait Retouching, AI Unblur, AI Eraser और AI Best Shot जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके अलावा इस फोन के कैमरे में डुअल व्यू वीडियो का फीचर भी दिया गया है।
Also Read:- Xiaomi Civi 6 में मिल सकता है 200MP कैमरा, लीक में सामने आई जानकारी
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फ पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए ओप्पो कंपनी के इस 5G फोन में सामने वाली साइट पर आपको 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगा हुआ मिल जाता है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इसके परफॉर्मेंस की तो OPPO K14x 5G फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ वर्क करता है।
बैटरी: स्मार्टफोन को पावर सप्लाई देने के लिए कंपनी ने इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी लगाई है जो लंबे समय तक चलने में सक्षम रहती है। वही इस फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग से जोड़ा गया है। इतना ही नहीं इस फोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की भी सुविधा देखने को मिलती है।







