Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

एप्पल कंपनी ने अपनी आईफोन 17 सीरीज का एक और नया मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Apple iPhone 17e रखा गया है। एप्पल कंपनी के इस नए आईफोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा, 512GB स्टोरेज और लेटेस्ट परफॉर्मेंस का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इस आईफोन की लांचिंग के साथ-साथ इसकी पहली सेल की भी जानकारी शेयर कर दी है। तो चलिए इस आईफोन की कीमत, उपलब्धता, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
Apple iPhone 17e को भारतीय बाजार में 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 64,900 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जबकि इसके 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 84,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस आईफोन की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। वही इस आईफोन की पहली सेल कंपनी की ऑफीशियली वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर 11 मार्च से स्टार्ट होगी। बात करें इसके कलर ऑप्शंस की तो यह फोन व्हाइट, ब्लैक और सॉफ्ट पिंक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

डिस्प्ले: एप्पल आईफोन 17e में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है जो 1200 नीड्स HDR पिक ब्राइटनेस और Ceramic Shield 2 स्क्रीन प्रोटक्शन के साथ आती है। साथ ही इसमें एक्शन बटन और फेस आईडी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
प्रोसेसर: बात की जाए अगर इस नए आईफोन के प्रोसेसर की तो इसमें कंपनी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए A19 बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जो पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा पावरफुल है। यह फोन iOS 16 पर वर्क करता है। इसके साथ ही इस फोन में एप्पल का नया C1X मॉडेम भी मिलता है।
प्राइमरी कैमरा: जबरदस्त फोटोग्राफी के लिए इस लेटेस्ट आईफोन के पीछे वाली साइड पर 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन मेन कैमरा दिया गया है जो 2x टेलीफोटो सपोर्ट के साथ आता है।
सेल्फी कैमरा: Apple iPhone 17e से सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इसके फ्रंट साइड पर 12 मेगापिक्सल का सेल्फ शूटर कैमरा देखने को मिल जाता है।
बैटरी: इस नए आईफोन में कंपनी ने 4005mAh की पावरफुल बैटरी दी है जो 15W Magsafe चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस आईफोन को यूएसबी टाइप सी फास्ट चार्जिंग के जरिए 50% चार्ज होने में सिर्फ 30 मिनट का समय लगता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स: बात करें अगर इसके कनेक्टिविटी फीचर्स की तो इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस फोन में एप्पल इंटेलिजेंस, लाइव ट्रांसलेशन, और कॉल स्क्रीनिंग जैसे फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इस आईफोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग भी दी गई है।