Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

अगर आप कम बजट में एक नया फोन ढूंढ रहे हैं तो आपको बता दें कि भारतीय बाजार में आज सबसे सस्ता Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है। यह एक 4G स्मार्टफोन है जिसमें 6000mAh की पावरफुल बैटरी, 6GB रैम और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तो चलिए इस शानदार स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता के बारे में डिटेल से जानते हैं।
डिस्प्ले: Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन में 6.74 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट और 450nits पिक ब्राइटनेस वाली HD+ डिस्प्ले दी गई है जो की एक वॉटरड्रॉप नॉच डिस्पले है।
प्राइमरी कैमरा: कंपनी ने इस नए हैंडसेट में पीछे वाली साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप लगाया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस शामिल है।
सेल्फी कैमरा: वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस नए स्मार्टफोन में फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल जाता है।
प्रोसेसर: Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन स्मार्टफोन में कंपनी ने Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है जो NxtQuantum OS पर बेस्ट एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।
बैटरी: इस नए स्मार्टफोन को कंपनी ने 6000mAh बैटरी के साथ मार्केट में उतारा है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स: Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल जाता है।

Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इस फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की भारतीय बाजार में कीमत 5,999 रुपए रखी गई है, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए रखी गई है। लेकिन कंपनी के मुताबिक यह कीमत सिर्फ शुरुआती सेल में ही रहेगी। इसके बाद कंपनी इन स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा देगी।
इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की पहले सेल 11 मार्च दोपहर 12:00 से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी। वही इस फोन के कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह फोन ब्लैक, पर्पल, ग्रीन, ब्लू और पिक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Also Read:- Dual सेल्फी कैमरा और 16GB RAM के साथ लॉन्च हुआ Motorola Razr Fold स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत