HMD Rise भारत में लॉन्च, 6.52 इंच डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी के साथ सिर्फ 9,999 रुपए में बिकेगा

HMD कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपना नया सस्ता स्मार्टफोन HMD Rise को लॉन्च कर दिया है। इस 4G स्मार्टफोन के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी, 13MP कैमरा और 6.52 इंच डिस्प्ले दी गई है। बताया जा रहा है कि फोन की पहली सेल में स्मार्टफोन खरीद जाए तो यह आपको सिर्फ 9,999 रुपए मिल जाएगा। वही पहली सेल के बाद स्मार्टफोन की कीमत क्या रहेगी इसके बारे में अभी कंपनी द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है। चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन के बारे में जानते हैं।

HMD Rise फोन के स्पेसिफिकेशन

HMD राइज स्मार्टफोन को इंडिया में 6.52 इंच की HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी स्क्रीन वॉटर ड्रॉप नोज डिस्प्ले के साथ आई है। वही फोन में 1280×576 पिक्सल रेजोल्यूशन, 20:9 एस्पेक्ट रेशों, 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 460 नीड्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

HMD Rise
HMD Rise/Photo Credit: HMD

इंडिया में HMD Rise 4G फोन को एंड्राइड गो एडिशन पर पेश किया गया है। इस फोन में गूगल को एप्स को डाउनलोड के साथ आसानी से इंस्टॉल भी किया जा सकता है। इससे यह फायदा होता है कि आपका स्मार्टफोन मैं एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद कम जगह करता है। इसके साथ ही फोन में कम इंटरनेट यूज और बैटरी खपत भी काफी कम हो जाती है। फोन में Unisoc 9863A ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथी यूजर्स को इसमें 4GB Virtual RAM का ऑप्शन भी दिया जाता है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है, वही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फ्रंट साइड पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा सपोर्ट दिया गया है।

HMD Rise 4G फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है। वही फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2, Wi-Fi, hotspot, Indus By Sarvam AI के साथ Sanchar Saathi इंटीग्रेशन जैसे सपोर्ट दिए गए हैं।

HMD Rise फोन की कीमत और कलर ऑप्शन

एचएमडी राइज 4G स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन की पहली सेल में स्मार्टफोन को खरीदने पर आपको 9,999 रुपए में दिया जाएगा। फोन की पहली सेल के बाद स्मार्टफोन कितने में बिकेगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वही इस 4G स्मार्टफोन को Emerald Gold, Midnight Gold और Indigo Silver जैसे कलर में खरीद सकते हैं। फोन की पहली सेल 2 दिसंबर से शुरू होगी जो 12:00 बजे से शुरू होने वाली है। फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई

HMD Rise
HMD Rise/Photo Credit: HMD

क्या HMD Rise फोन को खरीदना सही है?

अगर आप सस्ते कीमत पर स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए HMD Rise फोन बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि यह फोन 10000 रुपए के बजट में आ जाता है। वही शानदार डिस्प्ले और लंबा बैटरी बैक मिल जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह फोन 4G स्मार्टफोन है। अगर आपका बजट है काफी कम है, तो आप इसको ले सकते हैं।

वहीं अगर आप इसी बजट में कोई अन्य स्मार्टफोन Boltt Evo 4G और itel Zeno 300 4G स्मार्टफोन को भी खरीद सकते हैं। इन दोनों में 6000mAh की बैटरी दी जाती है वही बोल्ट एवो 4G मैं आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया जाता है। वहीं अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो आप Vivo और OPPO के 5G स्मार्टफोन भी ले सकते हैं। अब यह आप पर निर्भर करता है, कि आपका बजट कितना है। और कौन सा स्मार्टफोन आप लेना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाला नया Vivo फोन लॉन्च, DSLR से भी अच्छी फोटो खींचेगा Vivo X500 Pro Max 5G फोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *