Realme 17 Pro Series की बैटरी और कैमरा डीटेल्स लीक, 10,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ करेगा एंट्री

Realme कंपनी अपने पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए मार्केट में Realme 17 Pro Series को जल्द लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के अंतर्गत Realme 17 Pro Realme 17 Pro+ स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। एक लीक रिपोर्ट से पता चला है कि रियलमी 17 प्रो सीरीज में 10000mAh की बैटरी और 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। चलिए फोन के फीचर्स के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Realme 17 Pro Series की लीक डिटेल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Tech Home ने रियलमी 17 प्रो सीरीज की डिटेल शेयर की है। टेक होम के अनुसार इस सीरीज में 10000mAh की बड़ी बैटरी और 200 मेगापिक्सल तक का कैमरा दिया जा सकता है। लेकिन अभी तक फोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Realme 17 Pro के लीक फीचर्स

Tech Home के अनुसार रियलमी 17 प्रो 5G स्मार्टफोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस LTPS डिस्प्ले दी जाएगी। जो की 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आ सकती है, इसकी डिस्प्ले OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी। वही फोन में MediaTek Dimensity 7300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। रियलमी कंपनी इस फोन को Android 17 पर ला सकती है जो ColorOS 17 से मिलकर काम करेगा।

लीग रिपोर्ट के मुताबिक फोन में फोटोग्राफी करने के लिए बैक साइड पर Dual रियर कैमरा सेटअप हो सकते हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल होंगे। जबकि फोन के फ्रंट साइड पर कौन सा कैमरा दिया जाएगा इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

फोन की सबसे बड़ी ताकत इसमें मिलने वाली 10000mAh की बड़ी बैटरी होने वाली है, जिसको तेजी से चार्ज करने के लिए 80W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

Realme 17 Pro+ फोन के लीक फीचर्स

टेक होम के मुताबिक रियलमी 17 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का HP5 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस फोन में 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का JN5 सेंसर के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Realme 17 Pro Series
Realme 17 Pro Series/Photo Credit: Realme

वही फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.8 इंच की Full HD+ LTPS OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। फोन को मार्केट में MediaTek Dimensity 7500 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। रियलमी के इस अपकमिंग हैंडसेट को मार्केट में एंड्रॉयड 17 ऑपरेट सिस्टम के साथ लॉन्च होने वाला है। जो ColorOS 17 के साथ मिलकर काम करेगा।

वही फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी होने वाली है। क्योंकि रियलमी आप इस रियलमी 17 प्रो प्लस स्मार्टफोन में 10000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है। जिसको चार्ज करने के लिए 80W का चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

यह सभी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मशहूर टेक होम के द्वारा दी गई है। इसीलिए यह कहना मुश्किल होगा कि इस सीरीज में यही फीचर दिए जा सकते हैं। क्योंकि अभी तक रियलमी कंपनी ने कंफर्म नहीं किया है कि इस सीरीज में यही फीचर होंगे। फोन की लॉन्च डेट और फोन के कंफर्म फीचर्स के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

Realme 17 Pro Series के लिए वेट करें या अभी खरीद ले नया फोन

अगर आपका फोन है, अभी फिलहाल अच्छा चल रहा है तो आप रियलमी 17 प्रो सीरीज का वेट कर सकते हैं। क्योंकि इस सीरीज के स्मार्टफोन में आपको 10000mAh की बैटरी 200 मेगापिक्सल का कैमरा जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं। वही यह स्मार्टफोन गेमिंग के लिए भी काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। फिलहाल फोन के फीचर्स लिक पर आधारित है, फोन मैं कौन से फीचर्स होंगे यह तो फोन के लॉन्च होने का वेट करना पड़ेगा। वहीं अगर आपको हाल फिलहाल में फोन लेना है, तो आप रियलमी 17 प्रो सीरीज का वेट मत कीजिए।

यह भी पढ़ें:- Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी होगी खास

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *